Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का कब्ज़ा
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का कब्ज़ा

RNS INDIA NEWS 07/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट के छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए मतदान में 802 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 343 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 11 मत निरस्त हुए। अध्यक्ष पद में विद्यार्थी परिषद की नेहा भट्ट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी कोमल बिष्ट को 48 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। नेहा भट्ट को 90 व कोमल को 142 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मोहित आर्या ने रोहित सिंह अधिकारी को 18 मतों से हराया। सचिव पद पर संजीव आर्या को 184 व करन अधिकारी को 145 वोट मिले। संजीव को 39 वोटों से जीत मिली। छात्रा उपाध्यक्ष में गुंजन जोशी विजयी हुईं। उपसचिव पद पर नमन पटवाल ने 38 वोटों से मोहित सिंह को मात दी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 22 वोटों से पराजित किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर दीपांशु लोहानी व संकाय प्रतिनिधि पर दीपांशु बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्राचार्य प्रो. धन सिंह कुवंर ने सभी विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला। पूर्व विधायक महेश नेगी, जिला महामंत्री विनोद भट्ट आदि ने शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई में सुबह समंदर किनारे सैर पर निकले सीएम धामी
Next: बंद खाते का फर्जी चेक देकर प्रॉपर्टी डीलर ने हड़पे 8.75 लाख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.