Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मास्टर प्लान के कार्यों को मिशन मोड में तेजी से पूरा किया जाए
  • चमोली

मास्टर प्लान के कार्यों को मिशन मोड में तेजी से पूरा किया जाए

RNS INDIA NEWS 06/11/2023
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। पर्यटन विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी भास्कर खुल्बे एवं पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने सोमवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मास्टर प्लान के कार्यों को मिशन मोड में तेजी से पूरा किया जाए। इस दौरान केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के ओएसडी सतीश बहुगुणा भी उनके साथ मौजूद थे।
विशेष कार्यकारी अधिकारी ने पुनर्निर्माण कार्यो की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कडकडाती ठंड के बावजूद जिस तेजी से निर्माण कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में अभी काम करने के लिए करीब दो माह का समय बाकी है। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यो में श्रमिकों की संख्या बढाते हुए तेजी से निर्माण कार्यो को पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं पर्यटन सचिव ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन भी किए।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने निरीक्षण के दौरान बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएल सोनी, पीआईयू के अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार रवि शाह, ईओ सुनील पुरोहित, राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र नेगी सहित कार्यदायी संस्थाओं के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की प्रतिज्ञा ली
Next: राम राज्याभिषेक के साथ धौलछीना में रामलीला का समापन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.