Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान हास्यास्पद: भसीन
  • देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान हास्यास्पद: भसीन

RNS INDIA NEWS 19/11/2020
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के दिल्ली में केजरीवाल फार्मूले की नकल करते हुए उत्तराखंड में मुफ्त बिजली और पानी देने की घोषणा और भाजपा पर अभिव्यक्ति पर प्रहार के बयानों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की सत्ता को लेकर छटपटाहट और बौखलाहट का प्रमाण है । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत के दिल्ली में आम आदमी पार्टी के फार्मूले पर लोगों को मुफ्त बिजली और पानी देने के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब कांग्रेस नेता सत्ता प्राप्त करने के लिए इतने बेचैन हो गए हैं कि अब वह अरविंद केजरीवाल का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड की जनता को भ्रमित करने व कच्चे लालच देने पर उतर आए हैं। लेकिन उत्तराखंड की जनता कांग्रेस नेताओं के प्रपंच को पूरी तरह समझती है।  उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस स्वयं सत्ता में थी और रावत मुख्यमंत्री भी थे तो उन्होंने प्रदेश की जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया। अब उत्तराखंड में बिल्कुल हाशिए पर आ गई कांग्रेस के नेता सत्ता में वापसी के लिए बेचैनी से हाथ पांव मारते हुए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। ऊपर से बड़ी हैरानी इस बात की भी है कि हरीश रावत कुछ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि मानो कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है। जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि कॉन्ग्रेस में भीषण गृह युद्ध चल रहा है और प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अलग-अलग भाषा में बयान दे रहे हैं और बयानों में उनके बीच टकराव भी साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा टुकड़ों टुकड़ों में बंटी कांग्रेस का उत्तराखंड में जनाधार बिल्कुल खिसक चुका है और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत पिछले विधानसभा चुनाव से भी अधिक बुरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि कि पूरे देश के समान उत्तराखंड में कांग्रेस की विश्वसनीयता इतनी गिर चुकी है कि अब उसके नेताओं के किसी वायदे पर कोई विश्वास नहीं करता । कांग्रेस के सहयोगी भी उसका मजाक उड़ा रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की जनता के कांग्रेस को लेकर अनुभव बहुत कड़वे हैं और उन्हें पता है कि बड़ी बड़ी योजनाओं की घोषणा करने वाली कांग्रेस सरकार ने  कोई भी कार्य पूरा नहीं किया और यदि कोई काम हुए तो उनमें भारी भ्रष्टाचार किया गया। इसके अनेकों उदाहरण राज्य की जनता के सामने हैं। डॉ. भसीन ने कहा कि हरीश रावत ने काल्पनिक उदाहरण देते कार्टून की आड़ में भाजपा के अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार को लेकर जो टिप्पणी की है वह भी एक मजाक है।  भाजपा ने हमेशा प्रेस की आजादी की लड़ाई लड़ी है ,चाहे आपातकाल के समय जनसंघ के रूप में हो या उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के रूप में हो लेकिन कांग्रेस ने हमेशा आवाज को दबाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ के लिए पूजा अर्चना के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ
Next: वन संपदा की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.