Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, क्या दिल्ली में भी होगी बारिश?
  • राष्ट्रीय

फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, क्या दिल्ली में भी होगी बारिश?

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। जल्द ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 07 नवंबर की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका प्रभाव 07 से 09 नवंबर के दौरान नजर आएगा। इसके प्रभाव की वजह से 07 से 09 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और 09 नवंबर को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इसका असर उत्तर पश्चिम भारत के कुछ अन्य मैदानी इलाकों पर भी देखा जा सकता है।
मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर अपडेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सात से नौ नवंबर के दौरान मौमस खराब रहेगा। इस दौरान दोनों ही राज्यों के अधिकांश हिस्सों में बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। उत्तराखंड में भी नौ नवंबर को मौसम खराब रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इसका असर उत्तर पश्चिमी भारत के आसपास के इलाकों पर भी देखा जाएगा। इन इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
हवा की दिशा भी आमतौर पर उत्तरी पश्चिमी रहेगी। मौसम के कारकों की वजह से प्रदूषक कणों का बिखराव धीमा रहेगा। इसके चलते लोगों को प्रदूषण से खास राहत मिलने वाली नहीं है। अगले दो-तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर या बेहद खराब श्रेणी में ही रहने के आसार हैं। इससे दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक के बेहद खराब श्रेणी में रहने के आसार बन रहे हैं। एक दिन पहले दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 के अंक से ऊपर दर्ज किया गया था।
वहीं समाचार एजेंसी आरएनएस के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 407 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में एक्यूआई 435, आनंद विहार में 448, ओखला में 432, वजीरपुर में 442, बवाना में 434 और आरके पुरम में 431 दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद में एक्यूआई 449, गुरुग्राम में 392, गाजियाबाद में 377 और ग्रेटर नोएडा में 490 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दो तीन दिन तक सुबह के वक्त हल्की धुंध का अनुमान जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में बेकाबू हुई डीटीसी की बस, लोगों और वाहनों को रौंदा, एक की मौत
Next: अस्पताल से बाहर की दवाएं लिखने पर जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.