Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सात साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी सुई, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी चुंबक की मदद से निकला
  • राष्ट्रीय

सात साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी सुई, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी चुंबक की मदद से निकला

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने सात साल के बच्चे की जान बचाने के लिए अनोखे देसी जुगाड़ का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों ने जब बच्चे के फेफड़ों में फंसी हुई सुई निकालने के लिए चुंबक का सफल इस्तेमाल किया तो वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने ऑपरेशन थियेटर में तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। बताया जाता है कि सात साल के बच्चे के फेफड़े में सिलाई मशीन की सुई फंस गई थी। वह बुरी तरह फेफड़े में धंसी हुई थी। बच्चे की लगातार खांसी आ रही थी जिसके साथ खून भी आ रहा था। बच्‍चे की हालत बिगड़ती जा रही थी। बच्चे की जान पर खतरा बन आया था।

चुंबक की मदद से सुई को बाहर खींचा
बच्चा जब एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों के पास आया तो डॉक्टरों ने देखा कि सुई ऐसी जगह फंसी थी कि ब्रोंकोस्कोपी उपकरण के लिए वहां बेहद कम जगह थी। एम्स के डॉक्टरों ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल किया। शाम को ही चांदनी चौक की एक दुकान से चुंबक मंगवाया गया। उन्होंने बड़ी सावधानी से चुंबक की मदद से सुई को बाहर खींच लिया गया।

कर रहा था खून की उल्टियां
सात साल का बच्चा जब एम्स में आया था तो वह खून की उल्टियां कर रहा था। डॉक्टरों ने बच्चे की रेडियोलॉजिकल जांच की तो पता चला कि उसके बाएं फेफड़े में सिलाई मशीन की सुई धंसी हुई है। सुईं इस तरह धंसी हुई थी कि डॉ. विशेष जैन और डॉ. देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम समझ गई कि इसे निकालना इतना आसान नहीं है। उसी शाम डॉ. जैन ने अपने किसी करीबी को बोलकर चांदनी चौक से एक तगड़ा चुंबक मंगवाया।

यह थी चुनौती
4 मिलीमीटर चौड़ाई और 1.5 मिमी मोटाई वाला यह चुंबक बेहतर औजार साबित हुई। दरअसल ,बच्चे के ट्रेकिया या श्वास नली को नुकसान पहुंचाए बिना चुंबक को सुई वाली जगह तक ले जाना था। इसके लिए डॉक्टरों की टीम ने जुगाड़ के जरिए खास तरह का उपकरण बनाया जिसके एक सिरे पर धागे और रबड़ बैंड की मदद से चुंबक बांधा गया। सर्जरी से पहले इसे स्‍टेरलाइज किया गया ताकि यह किसी भी तरह से जीवाणु मुक्त हो इससे बच्चे को कोई संक्रमण न हो।

चुंबक से चमत्कार
इसके बाद मरीज को एनेस्थीसिया देकर टीम ने एंडोस्‍कोपी शुरू की। उन्‍हें समझ आया कि सुई की नोक फेफड़े में धंसी हुई थी। इस गहराई तक परंपरागत सर्जिकल औजारों का पहुंचना बेहद मुश्किल होता। इसके बाद मुंह के रास्ते चुंबक को फेफड़े में उतारा गया। सुई पर चुंबक का जादू चल गया और वह छिपी हुई जगह से बाहर निकलते हुए चुंबक से जा चिपकी। सुई बाहर आते ही टीम ने राहत की सांस ली। बच्चा अभी एकदम स्वस्थ्य है।

बच्चे के अंदर सुई कैसे धंसी नहीं पता चला
डॉक्टर विशेष जैन ने बातचीत में कहा कि यह बच्चा सीलमपुर का रहने वाला था। उसकी मां को भी नहीं पता कि सिलाई मशीन की यह सुई किस तरह फेफड़ों में धंसी। दरअसल, जब हैं बच्चे की बॉडी देखी तो वहां कोई ऐसा निशान नहीं मिला कि बच्चे के शरीर को छेदकर कर यह अंदर गई है। ऐसे में यह लगता है कि सुई बच्चे ने खेलते हुए मुंह में रखी होगी और वह गलती से इसे निगल गया। ऐसे कई मामले इनके पास आते हैं जिसमें बच्चे सिक्का, सीटी, मोती, अन्य दाने निगल कर इमरजेंसी पहुंचते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शाह का कांग्रेस पर हमला : कहा -सोनिया गांधी का लक्ष्य अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना
Next: दिल्ली में बेकाबू हुई डीटीसी की बस, लोगों और वाहनों को रौंदा, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.