Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मणिपुर पुलिस की छापेमारी, अत्याचार के कारण सैकड़ों आदिवासी घर छोड़कर भाग गए
  • राष्ट्रीय

मणिपुर पुलिस की छापेमारी, अत्याचार के कारण सैकड़ों आदिवासी घर छोड़कर भाग गए

RNS INDIA NEWS 04/11/2023
rns featured image new

इंफाल (आरएनएस)। मणिपुर में कई आदिवासी संगठनों और 10 आदिवासी विधायकों ने दावा किया कि म्यांमार की सीमा से लगे इलाकों में पुलिस कमांडो के तलाशी अभियान, गैर-पेशेवर आचरण के अत्याचारों और अमानवीय ज्यादतियों के कारण डर की वजह से सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे टेंग्नौपाल जिले के मोरेह स्थित अपने गांव छोडक़र चले गए हैं।
विधायक और आदिवासी संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने, मोरेह और अन्य कुकी-ज़ोमी-हमार आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों में तैनात सभी मणिपुर पुलिस कमांडो को वापस लेने और उनके स्थान पर तटस्थ केंद्रीय बलों को तैनात करने का आग्रह किया है।
10 आदिवासी विधायकों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि बुधवार को टेंग्नौपाल जिले के सिनाम कुकी गांव पर मणिपुर पुलिस कमांडो ने हमला किया और वाहनों सहित घरों, संपत्तियों को नष्ट कर दिया।
मोरेह में चल रहे अभियानों में राज्य बलों ने आगजनी, अंधाधुंध गोलीबारी, सिविलियन संपत्तियों, वाहनों, मूल्यवान आभूषणों, दस्तावेजों, सोना, नकदी सहित घरेलू सामानों की लूटपाट और अकारण क्रूरता का सहारा लिया, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित आम लोगों को पास के जंगल में भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। विधायकों ने दावा किया, कमांडो ने कई महिलाओं पर बेरहमी से हमला किया और छेड़छाड़ की। महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैकड़ों महिलाओं, युवा लडक़ों और लड़कियों ने बच्चों के साथ राजधानी इंफाल से 110 किमी दूर म्यांमार के सीमावर्ती शहर मोरेह में असम राइफल्स शिविर के सामने शरण ली। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों में राज्य बलों के प्रति विश्वास की कमी वर्तमान संघर्ष के दौरान कुकी-ज़ोमी-हमार बसे गांवों पर हमला करने में उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी के असंख्य उदाहरणों से उत्पन्न हुई है।
हम केंद्र सरकार सहित विभिन्न मंचों पर मणिपुर पुलिस कमांडो की तैनाती के खिलाफ अपने लोगों की गंभीर चिंता और आशंका को व्यक्त कर रहे हैं और मणिपुर के कुकी-ज़ोमी-हमार प्रभुत्व वाले जिलों में उनकी तैनाती न करने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद, मोरेह में अधिक कमांडो तैनात किए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप ताजा हिंसा हुई है।
10 विधायकों ने अत्याचारों में शामिल सभी दोषी राज्य पुलिस और कमांडो कर्मियों को दंडित करने की भी मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शांति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध की जाय कड़ी कार्यवाही: एसएसपी
Next: संजय सिंह ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.