Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्यालय अवधि में चल रही व्यावसायिक गतिविधि, कैसे होगी पढ़ाई
  • अल्मोड़ा

विद्यालय अवधि में चल रही व्यावसायिक गतिविधि, कैसे होगी पढ़ाई

RNS INDIA NEWS 03/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। शिक्षा के मंदिर विद्यालय मनोरंजन के ठिकाने बनते जा रहे हैं। आलम यह है कि अधिकारी कितने भी दावे कर लें आदेश कर लें लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। अल्मोड़ा के सबसे पुराने और ब्रिटिशकालीन स्कूल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान व परिसर में बीते 26 अक्टूबर से पांच नवंबर तक कुमाऊं महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान में स्टेज लगा है जिसमे रात्रि के समय कार्यक्रम हो रहे हैं जहाँ कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। वहीं विद्यालय के ऊपरी हिस्से में दुकानें और झूले लगे हैं। विद्यालय और आयोजन समिति के अनुबंध में था कि विद्यालय के समय में महोत्सव में विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की गतिविधियां संचालित नहीं होंगी लेकिन यहाँ विद्यालय की अवधि में विद्यालय से लगते मैदान में जहाँ दुकानें लगी हैं वहाँ दुकानें दिन भर चल रही हैं। खाने के स्टॉल भी विद्यालय के समय में चालू रहते हैं। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों का ध्यान भंग होना स्वाभाविक है और शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। परिसर में मेला लगा है तो बच्चे भी मेले में घूम रहे हैं। इस सम्बन्ध में प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी द्वारा 02 दिन पूर्व आदेश भी जारी किया गया था जिसमें उल्लेखित था कि कार्यालय, विद्यालय की अवधि के दौरान दुकानें व झूले आदि संचालित नहीं किए जाय। लेकिन 02 दिन बाद भी आदेश का कोई असर नहीं हुआ। दुकानें खुली रही व सामान तथा खाने पीने की सामग्री अन्य दिनों की भांति बिक रही थी। प्रधानाचार्य एन एस बिष्ट का कहना है कि महोत्सव में किए गए अनुबंध की शर्तों का पूर्णतः पालन नहीं हो रहा है तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अनुबंध में सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक गतिविधियां संचालन पर रोक के लिए कहा गया था लेकिन पालन नहीं हो रहा है और इसकी सूचना मुख्य शिक्षाधिकारी को दी गई है। यहाँ इस मामले पर जानकारी चाहने को मुख्य शिक्षाधिकारी से संपर्क का प्रयास किया लेकिन नहीं हो पाया। विदित हो कि इस मामले पर सिर्फ कागजी कार्यवाही क्यों की गई और कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया यह सोचनीय विषय है। जहाँ यह मेला आयोजित हो रहा है वहां से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय मात्र 100 मीटर दूर है। शिक्षा के मंदिरों में विद्यालय समय में इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है जिस पर उच्चाधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्यार्थियों की डिजिटल शिक्षा में योगदान दे रहे अमेरिका में कार्यरत अल्मोड़ा के मनोज बिष्ट
Next: सीडीओ ने पांच नवंबर तक आब्जर्वर और सर्वेयर की नियुक्ति करने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 14.48.38_11zon
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.56.38_11zon
  • अल्मोड़ा

धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.