Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्यार्थियों की डिजिटल शिक्षा में योगदान दे रहे अमेरिका में कार्यरत अल्मोड़ा के मनोज बिष्ट
  • अल्मोड़ा

विद्यार्थियों की डिजिटल शिक्षा में योगदान दे रहे अमेरिका में कार्यरत अल्मोड़ा के मनोज बिष्ट

RNS INDIA NEWS 03/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अमेरिका में कार्यरत पूर्व अल्मोड़ा निवासी मनोज बिष्ट ने बेस्टरनर्स की सहायता से अल्मोड़ा क्षेत्र के हवालबाग एवं ताकुला विकासखंड के विद्यालयों हेतु उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई है। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एन.टी.डी. हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस, व 1 प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन, राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस एवं प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन, राजकीय इंटर कॉलेज बिरोड़ा हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस एवं ₹50000 का फर्नीचर, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा हेतु एक इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड, चार कंप्यूटर, यूपीएस एवं एक ओवरहेड प्रोजेक्टर, राजकीय इंटर कॉलेज दड़मियां हेतु एक इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड व एक सेट टॉप बॉक्स, राजकीय इंटर कॉलेज गरूड़ाबांज हेतु 2 कंप्यूटर, यूपीएस एवं विद्यार्थियों हेतु 311 स्वेटर प्रदान किए हैं। इसके अतिरिक्त राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग हेतु सभी विद्यार्थियों हेतु योगा मैट, एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक व स्पीकर) व एक ग्रेटीट्यूड बोर्ड प्रदान किए हैं। इससे पूर्व उनके द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा को चार कंप्यूटर, यूपीएस व एक प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन तथा राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग को डेढ़ लाख रुपए की अटल टिंकरिंग लैब हेतु सामग्री व एक प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन प्रदान की गई। उपरोक्त समस्त कार्यों हेतु डॉ. कपिल नयाल ने विद्यालयों से समन्वय का कार्य किया। इन सभी कार्यों हेतु सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा मनोज बिष्ट एवं बेस्टरनर्स संस्था का अत्यंत आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि बेस्टरनर्स द्वारा 12 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। बेस्टरनर्स एवं मनोज बिष्ट द्वारा इस प्रोजेक्ट को जया पांडे व स्नेह प्रवाह की टीम के साथ मिलकर कार्यान्वित किया है। बेस्ट रनर्स एवं मनोज बिष्ट के इन प्रयासों की शिखर होटल के राजेश बिष्ट, नीरू बिष्ट, बीना वर्मा, नन्दन सिंह बिष्ट, राजेश बिष्ट, डॉ0 दीप चंद्र जोशी आदि ने अत्यंत सराहना की है और उनके इन कार्यों को पूरे समाज के लिए प्रेरक बताया है। राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि मनोज बिष्ट द्वारा प्रत्येक रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के विद्यार्थियों की ऑनलाइन गाइडेंस एंड काउंसलिंग क्लास भी ली जाती है। मनोज बिष्ट द्वारा भविष्य में बेस्टरनर्स के सहयोग से शिक्षा, महिला, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और भुखमरी से निपटने संबंधी प्रोजेक्टों पर कार्य करने का विचार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिर में प्रवेश को लेकर लोगों का हंगामा
Next: विद्यालय अवधि में चल रही व्यावसायिक गतिविधि, कैसे होगी पढ़ाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.