Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में रहने के आरोप में सेना के मेजर पर गिरी गाज, राष्ट्रपति ने किया बर्खास्त
  • राष्ट्रीय

पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में रहने के आरोप में सेना के मेजर पर गिरी गाज, राष्ट्रपति ने किया बर्खास्त

RNS INDIA NEWS 02/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में रहने के आरोप में भारतीय सेना के एक मेजर को सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए बर्खास्त कर दिया है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह सेना की स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड यूनिट में तैनात थे।सेना की जांच में मेजर को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करने वाले कार्यों का दोषी पाया गया। बर्खास्त मेजर कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटर के संपर्क में था। सूत्रों ने बताया कि मेजर पर लगे आरोपों की जांच के लिए मार्च 2022 में अधिकारियों का एक पैनल गठित किया गया थाा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि मेजर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में गुप्त दस्तावेजों की कॉपी थी, जो सेना के नियमों के खिलाफ है। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेजर की दोस्ती की भी जांच की गई और कहा जा रहा है कि ‘पटियाला पेग’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप के कुछ सदस्य भी इस जांच के दायरे में हैं।
सेना ने सोशल मीडिया नीतियों का उल्लंघन करने और व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य होने के लिए एक ब्रिगेडियर और एक लेफ्टिनेंट कर्नल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इस व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक सामग्री शेयर की जा रही थी। सेना अपने चार अधिकारियों के ‘पटियाला पेग’ व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य होने की जांच कर रही है। यह संदेह है कि व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान इंटेलिजेंस के संचालक भी सदस्य हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 नवम्बर
Next: मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध फिर 5 नवंबर तक बढ़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.