Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पेटशाल में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारी अल्मोड़ा एनटीडी चौराहे से गाँधी पार्क तक पैदल मार्च करेंगे। बैठक में कहा गया कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार उपेक्षात्मक रवैया अपनाये हुए है। बैठक में कहा गया कि राज्य बने 23 वर्ष हो गये हैं लेकिन अभी तक चिन्हीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। आश्रितों को पेंशन की घोषणा को भी दो वर्ष हो गये हैं लेकिन अभी तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है, क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे को सरकार किसी न किसी बहाने लटकाती जा रही है, राज्य आंदोलनकारियों की जिला मुख्यालय में संग्रहालय बनाये जाने की मांग पर भी सरकार मौन है। बैठक में सभी राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की मांग भी की गई। बैठक में पेटशाल में पानी की समस्या और मनिआगर पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपट होती जा रही कृषि व्यवस्था को सुधारने के लिए जंगली तथा आवारा जानवरों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी योजना बनाए जाने की मांग बैठक में की गई। बैठक में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल, दिनेश शर्मा, महेश पांडे, सुशील बहुगुणा, ताराराम, बिशंभर दत्त, सुरेन्द्र सिंह, बहादुर राम, कैलाश राम, कृष्ण चन्द्र, दीवान सिंह, कैलाश राम, तारा तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैफे में घुसकर की तोड़फोड़
Next: पर्यावरण संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.