Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय सड़क मार्ग व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमणों को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाय: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय सड़क मार्ग व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमणों को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाय: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के अन्तर्गत राष्ट्रीय/राज्य राज मार्गों का रोड सेफ्टी ऑडिट का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपूर्ण मोटर मार्गों का कार्य समय से पूर्ण किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय सड़क मार्ग व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमणों को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि शीतकाल के दौरान जिन स्थानों पर पाला व बर्फ सम्भावित क्षेत्र है वहां पर सावधानी बोर्ड लगाने के साथ-साथ सुरक्षात्मक कार्य भी किये जाय जिससे वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि प्रवर्तन की गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा तंत्र को प्रभावी बनाते हुए शून्य दुर्घटना विजन स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच समयबद्धता के साथ करते हुये पोर्टल पर अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाने, वाहन चालकों के लाईसेंस की जांच व वाहनों की निरंतर फिटनेस विश्लेषण व मोटरयान कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों का समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराने के निर्देश पुलिस विभाग, संभागीय परिवहन के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर किए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्याे को समयबद्धता से करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित 108 एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस व्यवस्था को सुदृढ रखा जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि समय-समय पर वाहनों में आने वाली तकनीकी समस्याओं के लिये सम्बन्धित विभाग से पत्राचार किया जाय ताकि वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थानों पर गति सीमा के साइन बोर्ड लगाए जाय। बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरु देव सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 31 अक्टूबर
Next: झगड़े में घायल की एम्स में मौत, दो हत्यारोपी पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.