Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फार्म संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा  
  • हरिद्वार

फार्म संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा  

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

हरिद्वार। मोटरसाइकिल चोरी होने को लेकर हुए विवाद में एक विवाह मंडप संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैटरिंग करने वाले युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में बेहद बुरी तरह घायल हुए युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कनखल पुलिस ने विवाह मंडप संचालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पथरी के गांव धनपुरा का रहने वाला लोकेश कश्यप पुत्र ईलम सिंह पेशे से कैटरिंग का कार्य करता है। 22 तारीख को लक्सर मार्ग पर बने वेलकम फार्म में कैटरिंग का कार्य करने पहुंचा था। फार्म संचालक विकास निवासी गांव पंजनहेडी ने उसकी मोटरसाइकिल फार्म के गेट के बाहर पार्क करा दी थी। कुछ देर बाद उसकी मोटर साइकिल गायब मिली। इस संबंध में जब उसने बातचीत करनी चाही तो आरोप है कि विकास ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि गाली गलौच का विरोध करने पर फार्म संचालक विकास ने अपने साथी सुमित कश्यप निवासी ग्राम अजीतपुर, वंश उर्फ काला निवासी ग्राम अजीतपुर, शिक्षित निवासी ग्राम कटारपुर, अरुण व रोहित निवासीगण लक्सर के साथ मिलकर लाठी डंडे के साथ उस पर हमला बोल दिया। उसकी बुरी तरह पिटाई करते हुए घायल कर दिया। मौके पर बेहोश हो गए युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।  प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूमि खरीदने के नाम पर की धोखाधड़ी
Next: बिना लाइसेंस मीट की दुकानें संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई  

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.