Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • छह पदों के लिए 11 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
  • नैनीताल

छह पदों के लिए 11 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

RNS
RNS INDIA NEWS 18/11/2020
rns featured image new

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के आगामी 23 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र जमा हुए। इसमें निर्धारित समय तक छह पदों के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा कराए। अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र बिक्रे थे, लेकिन भरत लोसाली ने नामांकन जमा नहीं कराया। अध्यक्ष पद पर मनोज दुर्गापाल, सौरभ रौतेला व अखिलेश सेमवाल ने नामांकन जमा कराया है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु रौतेला, पदम कुल्याल और ललित पोखरिया एवं उप सचिव पद के लिए आशु पाठक और मनोज कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया है। महिला उपाध्यक्ष पद पर मुक्ता खंडका और महामंत्री पद पर पवन जोशी और कोषाध्यक्ष पद पर मोहित श्रीवास्तव ने नामांकन जमा कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामपाल गंगोला ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी होगी। इन पदों पर एक-एक नामांकन जमा होने के चलते इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। यहां नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी रामपाल गंगोला, पंकज जोशी, प्रवीण पटवाल, पंकज उप्रेती, शरद पांडे, चंदन नौगाई आदि ने सहयोग प्रदान किया।…. महामंत्री, महिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष का निर्विरोध बनना तय: व्यापार मंडल भीमताल के महामंत्री पद पर पवन जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर मुक्ता खंडका और कोषाध्यक्ष पद पर मोहित श्रीवास्तव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। महामंत्री पद पर पवन जोशी और चारू चंद्र जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मुक्ता खंडका और जीवंती आर्या एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए कौशल पांडे व मोहित श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र की खरीद की गयी थी, लेकिन मंगलवार को इन पदों के लिए नामांकन पत्र जमा करने के निर्धारित समय तक एक-एक ही नामांकन जमा हो सके। जिसके चलते महामंत्री पद पर पवन जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर मुक्ता खंडका व कोषाध्यक्ष पद पर मोहित श्रीवास्तव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इन पदों के उम्मीदवारों के निर्वाचन की घोषणा की मात्र औपचारिकताएं शेष बची हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गवाह सुरक्षा पॉलिसी पर शपथ पत्र पेश करे सरकार
Next: भीमताल में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.