Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहाड़ी जिलों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगी छत: रेखा आर्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पहाड़ी जिलों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगी छत: रेखा आर्य

RNS INDIA NEWS 25/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने नौ पहाड़ी जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को विभाग की ओर से फैब्रिकेटेड छत प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह सहायता विभाग को प्राप्त आबकारी सेस से प्रदान की जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विधानसभा में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि विभाग को महिला कल्याण कोष के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क के रूप में आठ करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। इस बजट से महिला स्वरोजगार, एकल महिला कल्याण, महिला सुरक्षा, आपदा या दुर्घटना में अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही इसी बजट से नौ पहाड़ी जनपदों की आवासहीन महिलाओं को भी दो कमरों की छत उपलब्ध कराने के लिए फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर बनाकर दिया जाएगा या उसके बराबर धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसी महिलाओं को ही शामिल किया जाएगा, जो किसी भी कारण से पीएम आवास योजना या अन्य किसी योजना के तहत आवास प्राप्त नहीं कर पाई हैं। उन्होंने विभाग से इस पर 15 नवंबर तक प्रस्ताव देने को कहा ।

नंदा गौरा आवेदन ऑनलाइन:  मंत्री ने कहा कि 22 अक्टूबर को नंदा गौरा योजना का पोर्टल प्रांरभ हो चुका है। योजना के तहत जन्म के छह माह के भीतर बच्ची का रजिस्ट्रेशन किया जाना आवश्यक है। ऐसी बालिकाएं जिनके जन्म को छह माह से अधिक का समय हो चुका है, उनके अभिभावक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जबकि जिनका जन्म पोर्टल शुरू होने के बाद हुआ है, उनका आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा। उन्होंने नंदा गौरा के साथ ही वात्सल्य योजना में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।

मोबाइल बंद करने पर नाराजगी: समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े, इस दौरान कुछ अधिकारियों के वीडियो बंद होने पर विभागीय मंत्री ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए, उनसे सपष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव हरिचन्द्र सेमवाल, निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 27अक्तूबर से सजेगी दून में गीत-संगीत की विरासत
Next: मासिक धर्म पर जागरूकता और सेनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.