Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हॉस्टल के छात्र के साथ मारपीट के विरोध में भड़के छात्र
  • पौड़ी

हॉस्टल के छात्र के साथ मारपीट के विरोध में भड़के छात्र

RNS INDIA NEWS 20/10/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में छात्रावास में रहने वाले एक छात्र के साथ गुरुवार देर रात छात्रावास में घुसकर मारपीट किए जाने के विरोध में छात्रों ने गहरा आक्रोश जताया। विरोध स्वरूप छात्रों ने रात 12 बजे से चौरास परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। शुक्रवार को आक्रोशित छात्रों ने चौरास परिसर के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों को बंद कर किसी को भी परिसर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। छात्रों ने कहा कि जब दोषियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो जाता है और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। चौरास परिसर के श्रीदेव सुमन छात्रावास के केयर पर्सन(सीपी) व एमबीए के छात्र युगल किशोर ने कीर्तिनगर थाने में दी गई तहरीर में समूह में छात्रावास में घुसे युवकों पर मारपीट सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। रात को हुई इस घटना के बाद मुख्य नियंता, मुख्य छात्रावास अधीक्षक व कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आक्रोशित छात्र नहीं माने। कहा समूह में छात्रावास में घुसे युवक मारपीट करते हुए नवल किशोर को खींचकर बाहर ले गए। कहा वह नवल को कार में जबरन डालकर अपहरण का प्रयास कर रहे थे। लेकिन शोर सुनकर छात्रावास के अन्य छात्र भी एकत्र हो गए। जिसके बाद उन्होंने नवल को छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह छात्रों ने परिसर के मुख्य अन्य गेटों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू किया। छात्रों ने कहा कि छात्रावास में रात 9 बजे बाद आना-जाना प्रतिबंधित है। इस दौरान छात्रावास के गेट पर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। जबकि परिसर के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में युवक कैसे परिसर के छात्रावास में घुस गए। विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने भी इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे परिसर निदेशक प्रो. सीएम शर्मा ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन जारी रखा। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार ने कहा कि आक्रोशित छात्रों ने केस दर्ज होने के बाद पौने पांच बजे के करीब मुख्य गेट खोला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएसयूआई ने परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित करने की उठाई मांग
Next: चुनाव ड्यूटी के दौरान कार्मिकों के मेडिकल की जांच को होगी टीम गठित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.