Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 4 नवंबर को होगा एनआईटी श्रीनगर का दीक्षांत समारोह
  • पौड़ी

4 नवंबर को होगा एनआईटी श्रीनगर का दीक्षांत समारोह

RNS INDIA NEWS 20/10/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तराखंड(एनआईटी) का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षाविद् एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के एमेरिटस प्रो. चंद्रशेखर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि 4 नवंबर को संस्थान के पॉलिटेक्निक परिसर स्थित सभागार में एनआईटी श्रीनगर संस्थान का चौथा दीक्षांत समारोह का होगा। कहा राज्यपाल ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए बतौर मुख्य अतिथि दीक्षांत समारोह में शामिल होने की सैद्धांतिक रूप से सहमति प्रदान कर दी है। कहा की समारोह के लिए संस्थान में इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कहा आयोजन के सफल संचालन के लिए 16 समितियों के संयोजक बनाए गए हैं। समारोह में 114 छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जिसमें 90 बीटेक, 14 एमटेक और 10 पीएचडी के छात्र शामिल हैं। बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रोहित सिंह नेगी को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर डायरेक्टर्स स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके साथ-साथ बीटेक प्रोग्राम के 5 छात्रों एवं एमटेक प्रोग्राम के 4 छात्रों को सम्बंधित विभाग में सर्वाधिक सीजीपीए अर्जित करने के लिए स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एक छात्र को डिप्लोमा की डिग्री भी दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रनाथ की विग्रह डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर
Next: कोटद्वार में दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.