Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मैनेजमेंट मीटिंग में कपड़े उतारकर मसाज करा रहे थे एयर एशिया के सीईओ
  • राष्ट्रीय

मैनेजमेंट मीटिंग में कपड़े उतारकर मसाज करा रहे थे एयर एशिया के सीईओ

RNS INDIA NEWS 17/10/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। एयरएशिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टोनी फर्नांडीज लिंक्डइन पर अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। टोनी ने लिंक्डइन पर एक फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट में वह एक कुर्सी पर बिना शर्ट के बैठे हुए हैं और मसाज ले रहे हैं। जबकि इसी दौरान वह मैनेजमेंट की मीटिंग में भी हिस्सा ले रहे हैं। टोनी ने इस पोस्ट के साथ अपनी कंपनी के वर्क कल्चर की तारीफ की है, जो उन्हें मसाज लेते हुए बैठक में हिस्सा लेने की इजाजत देता है। हालांकि अपनी इस पोस्ट को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है। लोगों ने उनके इस व्यवहार को सही नहीं बताया है।

कैप्शन में लिखी यह बात
अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में एयरएशिया के सीईओ ने लिखा कि यह हफ्ता काफी तनावपूर्ण था। ऐसे में वेरानिता योसेफाइन ने मसाज का सुझाव दिया। इंडोनेशिया और एयरएशिया के कल्चर को इसीलिए प्यार करता हूं क्योंकि यहां पर मैनेजमेंट की मीटिंग में भी मसाज की इजाजत है। आगे उन्होंने लिखा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और कैपिटल ए स्ट्रक्चर फाइनल हो चुका है। आने वाले दिन और भी रोचक होंगे। लिंक्डइन पर शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को 576 लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक व्यक्ति ने लिखा कि एक व्यक्ति जो कि पब्लिकली लिस्टेड कंपनी का सीईओ है, मैनेजमेंट की मीटिंग में शर्टलेस होकर बैठता है और मसाज भी लेता है। यह बात तो ठीक नहीं है। एक दूसरे व्यक्ति ने कमेंट किया कि एयर एशिया में काम करने लायक है, जहां मीटिंग्स हमारे यात्री अनुभव की तरह ही होती हैं। एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट में लिखा कि मैं यह मान रहा हूं कि यह मीटिंग वर्किंग डे खत्म होने के बाद हुई और अधिकांश ऑफिस खाली था। लेकिन कम से कम फोटो के लिए शर्ट पहन ली। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि किसी ने उनके एलआई को हैक किया और यह लिखा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया स्वर्गाश्रम में वानप्रस्थ घाट पर तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का उद्घाटन
Next: शिक्षा संकाय में जीवन कौशल एवं समुदाय विकास पर आयोजित वर्कशाॅप का हुआ आगाज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.