Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारी ठंड के बीच कर्नाटकखोला की रामलीला में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शक, ताड़का का किरदार रहा आकर्षण का केन्द्र
  • अल्मोड़ा

भारी ठंड के बीच कर्नाटकखोला की रामलीला में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शक, ताड़का का किरदार रहा आकर्षण का केन्द्र

RNS INDIA NEWS 17/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमवार को कर्नाटक खोला में द्वितीय दिवस की राम लीला का मुख्य अतिथि महेन्द्र बिष्ट तथा संजय वाणी जिला पंचायत सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। द्वितीय दिवस की रामलीला का मुख्य आकर्षण दशरथ विश्वामित्र संवाद, ताड़का द्वारा नरसंहार, मुनियों का यज्ञ विध्वंस, ताड़का वध, मारीच सुबाहु का राम लक्ष्मण से युद्ध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन रहा।
ताड़िका ने अपने अभिनय से सभी को रोमांचित किया। राम लक्ष्मण का मारीच सुबाहु से युद्ध, अहिल्या उद्धार आदि की लीला का दर्शकों ने देर रात तक आनन्द लिया। राम के किरदार में रश्मि काण्डपाल, लक्ष्मण के किरदार में दीक्षा कर्नाटक, सीता के किरदार में कोमल जोशी, दशरथ के किरदार में अनिल रावत, विश्वामित्र के किरदार में एस.एस.कपकोटी, ताड़िका के किरदार में कमल जोशी, मारीच के किरदार में अमर बोरा, सुबाहु के किरदार में हेम जोशी, अहिल्या के किरदार में मेघना पाण्डे, गौरी के किरदार में दरशिका जोशी तथा राम, लक्ष्मण, सीता, दशरथ, अहिल्या, गौरी के कलाकारों के सुंदर अभिनय, गायन एवं संवादों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला समिति के संस्थापक/संयोजक बिट्टू कर्नाटक द्वारा रामलीला का उत्कृष्ट मंचन दिखाए जाने की काफी सराहना की गयी। साथ ही देश विदेशों में आन लाइन देख रहे दर्शकों ने अपने संदेशों के माध्यम से रामलीला मंचन की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कर्नाटक, दीपक पोखरिया, अखिलेश थापा, डा.करन कर्नाटक, गौरव काण्डपाल, भुवन चन्द्र कर्नाटक, पूरन चन्द्र तिवारी, हेम जोशी, दयाकृष्ण जोशी, एम.सी.काण्डपाल, हंसा दत्त कर्नाटक, नवीन विष्ट, रमेश चंद्र जोशी, लीलाधर शर्मा, दिनेश मठपाल, देवेन्द्र गोस्वामी, हेम पाण्डे, सुरेश चन्द्र जोशी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा संकाय में जीवन कौशल एवं समुदाय विकास पर आयोजित वर्कशाॅप का हुआ आगाज
Next: तीन शादी करने के बाद चौथी बार दूल्हा बनने चला युवक, दुल्हन के सामने ऐसे खुली पोल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.