Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षा संकाय में जीवन कौशल एवं समुदाय विकास पर आयोजित वर्कशाॅप का हुआ आगाज
  • अल्मोड़ा

शिक्षा संकाय में जीवन कौशल एवं समुदाय विकास पर आयोजित वर्कशाॅप का हुआ आगाज

RNS INDIA NEWS 17/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जीवन कौशल की दक्षता विद्यार्थियों में सामुदायिक भावना का विकास करती है। प्रत्येक व्यक्ति को जीविकोपार्जन के लिए जीवन कौशल की शिक्षा लेनी चाहिए। साथ ही समुदाय से जुड़कर समाज उपयोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनीं चाहिए। यह बात मंगलवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की डीन ने उन्नत भारत अभियान की ओर से लाईफ स्किल डेवलपमेंट एंड कम्युनिटी आउटरीच पर आयोजित पांच दिवसीय वर्कशॉप के शुभारंभ अवसर पर कही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलदीप विद्यालय की प्राध्यापक डॉ लीना चौहान, अंग्रेजी विभाग से रिटायर्ड प्रो एसए हामिद एवं शिक्षा संकाय की डीन प्रो भीमा मनराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंगलदीप विद्यालय की प्राध्यापक डॉ लीना चौहान ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के जीवन कौशल पर आधारित शिक्षा के बारे में एमएड प्रशिक्षुओं को विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान उन्होंने पठन विकार डिस्लेक्सिया, मांसपेशीय विकार डिस्प्रेक्सिया, आॅटिज्म, मेंटल डिसऑर्डर एवं रिटारडेड बालकों की पहचान और जीवन कौशल के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मंगलदीप दिव्यांगता वाले विशेष बच्चों के लिए एक अनोखा अनुसंधानशाला है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा ही दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें जीवन कौशल की शिक्षा देता आ रहा है। ताकि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाई जा सकें। साथ जीवन कौशल के माध्यम से आजीविका कमाने के साधन भी मुहैया करा रहा है। समाज में विभिन्न वर्गों से विशेष सहायता वाले बालकों का सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रो एसए हामिद ने जीवन कौशल पर प्रकाश डालते हुए इसमें शिक्षकों की भूमिका को काफी अहम बताया। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल विकास के लिए शिक्षकों की संप्रेषण कौशल में विशेष दक्षता जरूरी है। कहा कि सभी के प्रति समानता का भाव, संवेगात्मक संवेदनशीलता, स्व जागरूकता जीवन कौशल के महत्वपूर्ण संसाधन है। वहीं, उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डॉ ममता असवाल ने डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी किए गए जीवन कौशल के घटकों पर प्रकाश डाला। कहा कि जन जागरूकता, स्व नियमन, कौशल पूर्ण शिक्षा, संवेगात्मक बुद्धि ही सर्वांगीण विकास के स्टैट्ड मानक है। उन्होंने उच्च शिक्षा की विषय विशेषज्ञता को गांव के विकास के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने जीवन कौशल विकास में समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान युग में दक्षता आधारित अधिगम की नितांत आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डाॅ ममता असवाल ने किया। इस मौके पर डॉ रिजवाना सिद्दीकी, सरोज जोशी, डाॅ ममता कांडपाल, ललिता रावत, मनोज कार्की, मंजरी तिवारी, डाॅ पूजा प्रकाश, अंकित कश्यप, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, मनदीप कुमार टम्टा, समेत एमएड के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैनेजमेंट मीटिंग में कपड़े उतारकर मसाज करा रहे थे एयर एशिया के सीईओ
Next: भारी ठंड के बीच कर्नाटकखोला की रामलीला में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शक, ताड़का का किरदार रहा आकर्षण का केन्द्र

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.