Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हड़ताल के चलते सस्ता गल्ला राशन की दुकानों में राशन वितरण ठप
  • अल्मोड़ा

हड़ताल के चलते सस्ता गल्ला राशन की दुकानों में राशन वितरण ठप

RNS INDIA NEWS 14/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। हड़ताल के चलते सस्ता गल्ला राशन की दुकानों में राशन वितरण बंद है‌। सस्ता गल्ला विक्रेता लंबित बिलों का भुगतान न होने के कारण नाराज हैं, जिस कारण वह हड़ताल पर डटे हैं। हड़ताल के चलते सस्ता गल्ला राशन की दुकानों में राशन वितरण बंद है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं के अनुसार, लंबित बिलों का भुगतान न होने से वह आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं। नवरात्रि का त्यौहार नजदीक आ गया है, लेकिन अभी तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। इससे त्योहारी सीजन में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विदित हो कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की नगर पंचायत सभागार द्वाराहाट में हुई बैठक में वक्ताओं ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत बांटे गए राशन के बिलों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है, उन्होंने पूर्ति निरीक्षक आलोक गंगोला को इस संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि जब तक आंगनबाड़ी को वितरित किए जाने वाले राशन का अग्रिम भुगतान विक्रेताओं को नहीं होता है, तब तक कोई भी विक्रेता राशन का वितरण नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में विक्रेता अक्टूबर माह के बाद का खाद्यान्न नहीं उठाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम विभाग को भुगतने होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ
Next: टिहरी की रामलीला में पहली बार लेजर शो का प्रयोग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.