Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव, लद्दाख में कांग्रेस-एनसी ने भाजपा को छोड़ा पीछे
  • राष्ट्रीय

धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव, लद्दाख में कांग्रेस-एनसी ने भाजपा को छोड़ा पीछे

RNS INDIA NEWS 08/10/2023
rns featured image new

लद्दाख।  कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने कारगिल के लद्दाख में हुए स्वायत्त पहाड़ी परिषदीय चुनावों में भाजपा को हरा दिया। साल 2019 में अनुच्छेद 370 रद्द होने के बाद यहां पर पहले चुनाव का आयोजन किया गया था। लद्दाख परिषदीय चुनाव के 26 सीटों के लिए मतगणना आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया। 22 सीटों के आए चुनाव परिणामों में से कांग्रेस ने आठ और नेशनल कांफ्रेंस ने 11 पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा को दो और निर्दल उम्मीदवार को एक सीट मिली।

महबूबा ने जताई खुशी
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कारगिल में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को जीतते देखना खुशी की बात है। पीडीपी ने चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने ट्वीट किया कि नेकां और कांग्रेस जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को करगिल में जीत दर्ज करते देखकर खुशी हुई। पांचवें एलएएचडीसी चुनाव के तीसरे दौर के मतदान के आंकड़ों के मुताबिक कारगिल जिले में लगभग 65 प्रतिशत मतदाता मतदान में शामिल हुए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव
पिछले महीने की शुरुआत में, लद्दाख प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कारगिल क्षेत्र में पांचवें एलएएचडीसी के चुनावों के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा की थी। यह अधिसूचना तब आई जब सुप्रीम कोर्ट ने आगामी चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के पार्टी चिह्न को बहाल करते हुए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की पिछली चुनाव अधिसूचना को भी रद्द कर दिया। क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने में सक्षम नहीं थे। अधिसूचना के अनुसार, 30 सदस्यीय एलएएचडीसी की 26 सीटों के लिए चार अक्टूबर को चुनाव हुए थे

फिलहाल फिरोज खान हैं अध्यक्ष
मौजूदा परिषद की अध्यक्षता नेशनल कांफ्रेंस के फिरोज अहमद खान कर रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले नेशनल कांफ्रेंस के साथ हाथ मिला लिया और 22 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। नेशनल कांफ्रेंस ने 17 उम्मीदवार उतारे। दोनों पार्टियों ने कहा कि यह व्यवस्था उन क्षेत्रों तक सीमित है जहां भाजपा के साथ कड़ा मुकाबला है। पिछले चुनाव में एक सीट जीतने वाली और बाद में पीडीपी के दो पार्षदों के पार्टी में शामिल होने के बाद अपनी सीटों की संख्या तीन तक पहुंचाने वाली भाजपा ने इस बार 17 उम्मीदवार उतारे थे। आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई जबकि 25 निर्दलीय भी मैदान में थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीआरडी जवानों ने समस्याएं हल करने की मांग
Next: राशिफल 09 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.