Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड किए
  • देहरादून

युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड किए

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने दूरी बना ली और ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए। अब आईडी को बंद करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोपी युवती को उसकी बहन को उठाने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह ने बताया कि युवती करनपुर में काम करती है। उसे वर्ष 2020 में शिवा राजपूत नाम के एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसे उसने स्वीकार कर लिया और दोनों आपस में बात करने लगे। फोन नंबर भी शेयर हो गए। इस बीच वह उसे ब्लैकमेल करने लाग। इस पर साल 2021 में युवती ने अपने फोन नंबर बंद कर दिए। आरोपी को सोशल मीडिया साइट पर ब्लॉक कर दिया। कुछ दिन बाद शिवा राजपूत ने युवती की फेसबुक की फोटो ली और उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया। तब से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पिछले दिनों उसने युवती के नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई और उसका लिंक युवती के नाते रिश्तेदारों को फॉरवर्ड कर दिया। इसमें उसकी तमाम फोटो अश्लील बनाई गई थीं। एक दिन युवती को उसके पिता का फोन आया तब उसे इस बात का पता चला। युवती से शिवा राजपूत 50 हजार रुपये की मांग भी कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र ने 15 दिन के भीतर फिर बढ़ाया उत्तराखंड का बिजली कोटा
Next: एम्स ऋषिकेश में भर्तियों पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.