Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटकों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व
  • देहरादून

पर्यटकों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
02 (24)

देहरादून। 15 नवंबर से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है राजाजी टाइगर रिजर्व। चीला रेंज में सैलानियों को जंगल सफारी के लिए प्रवेश दिया गया। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया है। उत्तराखंड रोमांच के शौकीनों की हमेशा से ही पसंद रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते कुछ वक्त तक रोमांच का सफर भी लॉक हो गया था, लेकिन फिर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही पर्यटन स्थल भी खुलने लगे हैं। रविवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के गेट सैलानियों के लिए खोल दी गई है। राजाजी टाइगर रिजर्व के पौड़ी जिले के वॉर्डन ललिता प्रसाद टम्टा ने गेट खोल कर सैलानियों को जंगल सफारी के लिए अंदर प्रवेश दिया। उन्होंने बताया कि जंगल सफारी के दौरान कोरोना वायरस की गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही सैलानियों को जंगल सफारी के लिए अंदर जाने दिया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व एशियाई हाथियों की प्रमुख सैरगाह है, जिसे सैलानियों के लिए हर साल 15 नवंबर को खोला जाता है। वहीं, 15 जून को बंद कर दिया जाता है। टाइगर रिजर्व में नवंबर से लेकर जून तक हजारों पर्यटक रोमांच के सफर के लिए यहां पहुंचते हैं। एशियाई हाथी के अलावा पार्क में टाइगर, हिरण की विभिन्न प्रजाति, मोर, कई तर के सरीसृप, रंग-बिरंगे देशी और विदेशी पक्षी सैलानियों का दीदार भी होता है, जो बरबस ही सैलानियों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी सीएम और उत्तराखंड सीएम पहुंचे केदारनाथ
Next: प्रदेश के चार जिलों में यातायात कार्यालय खोलने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.