Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा 14 साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार
  • देहरादून

चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा 14 साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

देहरादून। लालकुआं में जमीनी विवाद में चाचा की हत्या करने के आरोपी को एसटीएफ ने 14 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी नाम बदलकर फरीदाबाद हरियाणा में रह रहा था। उसपर पुलिस ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने शनिवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रकाश पंत पुत्र केशव दत्त पंत निवासी ग्राम पन्यूड़ा लोहाघाट चंपावत ने 10 दिसंबर 2009 को जमीन के बटवारे को लेकर अपने चाचा दुर्गा दत्त पंत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। तब से वो फरार चल रहा था। पुलिस ने कई जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान वो दिल्ली, हरियाणा, बंगलुरू, तमिलनाडु, गुजरात, पूना आदि जगहों पर अपनी पहचान और नाम बदलकर रहा। 2016 में उसने उन्नाव, यूपी की युवती से शादी की और परिवार के साथ बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा में रहने लगा। यहां उसने वेल्डिंग की दुकान खेली। यहां सभी को उसने अपना नाम ओम प्रकाश बताया। एसएसपी ने बताया कि इन दिनों पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत ईनामी और शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसटीएफ ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिली की वो फरीदाबाद बल्लभगढ़ में रह रहा है। जिसे 30 सितंबर को दबिश  देकर पकड़ लिया गया।

नेपाल में होने की अफवाह फैलाई
आरोपी ने बताया कि उसे पता था पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लिहाजा उसने अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों के जरिए खुद के नेपाल में होने की अफवाह फैलाई। बताया कि वो कभी भारत नहीं आएगा, ताकि पुलिस का ध्यान उससे हट जाए। टीम में प्रदीप कुमार राणा, उमेश कुमार, हितेश कुमार, अनूप भाटी, चमन कुमार, कैलाश नयाल, अर्जुन रावत, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमनाथ मैदान में हुए दीक्षांत समारोह में 282 अग्निवीर बने सेना का हिस्सा
Next: मसूरी में वीक एंड पर उमड़े पर्यटक, सड़कों पर लगा लंबा जाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.