Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राज्यपाल ने कुमाऊं विवि और एटीआई की कार्य योजनाएं जानीं
  • नैनीताल

राज्यपाल ने कुमाऊं विवि और एटीआई की कार्य योजनाएं जानीं

RNS INDIA NEWS 29/09/2023
rns featured image new

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उच्च शिक्षा के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस बीच एटीआई के महानिदेशक बीपी पांडे ने भी राज्यपाल से भेंट कर कई विषयों पर चर्चा की। कुलपति प्रो. रावत ने शिष्टचार भेंट के दौरान राज्यपाल को विवि के अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं के साथ ही खेल, शिक्षा व शोध के क्षेत्र में विवि की उपलब्धियों से अवगत कराया। और आश्वस्त किया कि विवि अपने अकादमिक, शोध और आधारभूत संरचना की दिशा में देश में एक अग्रणी संस्थान बनेगा। कुलपति प्रो. रावत ने विवि की वर्तमान और आने वाली चुनौतियों समेत संस्थागत विकास से सबंधित नई योजनाओं पर भी राज्यपाल के साथ चर्चा की। राज्यपाल ने विवि की प्रगति व उन्नति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बीपी पांडे ने भी राज्यपाल से भेंट की। राज्यपाल ने उनसे राज्य के शीर्ष प्रशिक्षण संस्थान में वर्तमान एवं आगामी प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया में छाए अल्मोड़ा के सागर
Next: दर्दनाक हादसा : तालाब में डूबने से तीन सगे मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम…

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.