Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज हत्या में पति सहित 6 पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

दहेज हत्या में पति सहित 6 पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
rns featured image new

रुडकी। मुंडाखेड़ा कलां गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों के आने से पहले ही शव को दफना दिया। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए तहरीर दी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पथरी थाने के बहादरपुर जट गांव निवासी शौकत की बेटी गुलजार की शादी 26 मार्च 2019 में शाहरून पुत्र शराफत निवासी मुंडाखेड़ा कलां (लक्सर) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए कम दहेज लाने की बात कहकर गुलजार को प्रताडि़त कर रहे थे और मायके से दो लाख की नकदी व कार लाने का दबाव उस पर डाल रहे थे। इस दौरान गुलजार गर्भवती हुई। सितंबर 2020 में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। ससुराल वाले उसे बहादराबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों की मानें तो गुलजार की मौत के बाद ससुरालिए शव को गांव ले गए और मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही शव को दफना दिया। बाद में गुलजार के भाई नासिर ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, परंतु पुलिस ने पोस्टमार्टम न होने की बात कहकर मुकदमा दर्ज नहीं किया। नासिर ने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसीजेएम लक्सर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पारित किए थे। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक गुलजार के पति शाहरून, ससुर शराफत, सास फरजो, देवर वसीम, चाचिया ससुर छोटा और परिवार के गुलजार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना से आज 5 लोगों की मौत, कुल आंकड़ा पहुंचा 1107
Next: सिलेंडर धमाके के दौरान घायल हुए पुलिस जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.