Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सैनिकों को उपनल से नौकरी का झांसा देकर ठगे 17 लाख
  • देहरादून

पूर्व सैनिकों को उपनल से नौकरी का झांसा देकर ठगे 17 लाख

RNS INDIA NEWS 26/09/2023
rns featured image new

देहरादून। पूर्व सैनिकों को उपनल के जरिए नौकरी का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी महिला ने खुद को सचिवालय में कार्यरत होने और उपनल को अपने अधीन बताया। उसने झांसा देकर आठ पूर्व सैनिकों से यह रकम ठगी। काफी समय से आरोपी महिला गायब है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पूर्व सैनिक राकेश चंद गुप्ता निवासी बड़ोवाला ने तहरीर दी। वह और उनके उनके परिचित पूर्व सैनिक साथी नवम्बर 2022 में पुष्पा शाह निवासी चूना भटटा अधोईवाला के संपर्क में आए। महिला ने झांसा दिया कि वह बहुत बड़ी संस्था का संचालन करती है। खुद को सचिवालय में कार्यरत होते हुए बताया कि उपनल और कई सिक्योरिटी एजेंसियां उनके अधीन हैं। बताया कि सरकारी विभागों में ट्रांसपोर्ट के अनुबंध पर टैक्सी भी वह देते हैं। झांसा दिया कि सैनिक कल्याण मंत्रालय के अधीन होने के चलते वह रिटायर सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार दिलाते हैं। इस झांसा देकर पूर्व सैनिकों को नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी महिला ने कुल 17.11 लाख रुपये लिए। कहा कि रकम देने के तीन महीने नौकरी मिल जाएगी। आरोप है कि पिछले साल रकम देने के बाद अब तक पूर्व सैनिक नौकरी के लिए चक्कर काट रहे हैं। आरोपी महिला काफी समय से अपना फोन बंद कर गायब हो गई है। आरोपी पुष्पा के लापता होने पर पूर्व सैनिकों ने पता किया तो सामने आया कि वह किसी सरकारी विभाग में कार्यरत नहीं है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को जल्द आरोपी महिला का पता लगाकर पकड़ने का निर्देश दिया गया है।
इन पूर्व सैनिकों से ठगी रकम:  राकेश चन्द 4.80 लाख रुपये। दरबान सिंह 1.21 लाख रुपये, किशोर सिंह 2.10 लाख रुपये, गजेन्द्र सिंह एक लाख रुपये, लाल सिंह 1.50 लाख रुपये, अरविंद सिंह तीन लाख रुपये, भागवत सिंह दो लाख रुपये, यशवीर सिंह 1.50 लाख रुपये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
Next: दूधलादयालवाला में गुलदार का आतंक, दहशत में  ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.