Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गणेशोत्सव में साड़ी पहनने से रोकना परिवार को पड़ा महंगा, 13 वर्षीय बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम
  • राष्ट्रीय

गणेशोत्सव में साड़ी पहनने से रोकना परिवार को पड़ा महंगा, 13 वर्षीय बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम

RNS INDIA NEWS 22/09/2023
rns featured image new

पुणे (आरएनएस)। पुणे के एक परिवार पर तब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उन्होंने अपनी 13 वर्षीय बेेटी को गणेशोत्सव के दिन साड़ी पहनने से रोक दिया, जिससे आहत होकर बच्ची ने आत्महत्या कर ली। गणेश चतुर्थी के दिन (19 सितंबर) जब 13 वर्षीय लडक़ी सुष्मिता पी. प्रधान ने कथित तौर पर गुस्सा दिखाया और साड़ी पहनकर भगवान गणेश का स्वागत करने पर जोर दिया।
हालांकि, उसकी मां ने उसकी इच्छा पूरी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गुस्साई लडक़ी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो लडक़ी की बड़ी बहन ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
उन्होंने खिडक़ी से अंदर झांका तो देखा कि सुष्मिता बाथरूम में दुपट्टे से लटकी हुई है, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। प्रधान परिवार उसे एक स्थानीय अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जिससे इस शुभ दिन पर पूरे मोहल्ले में शोक छा गया।
जांच अधिकारी एएसआई आशीष जाधव ने कहा कि देहु रोड पुलिस स्टेशन ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुष्मिता को उसके दोस्त एक जिंदादिल, मिलनसार और खुशमिजाज लडक़ी बताते थे, वह पुणे के देहु रोड इलाके में श्री शिवाजी विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीमकोर्ट का बड़ा फैसला: दिल्ली में पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध
Next: कार गोदाम में आग लगने से 16 चार पहिया वाहन जलकर राख, 2 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.