Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूपीसीएल में 105 पदों पर जल्द होगी भर्ती शुरू
  • उत्तराखंड

यूपीसीएल में 105 पदों पर जल्द होगी भर्ती शुरू

RNS INDIA NEWS 14/11/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में लंबे समय के बाद रिक्त 105 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है। इस संबंध में यूपीसीएल ने सभी पदों की जानकारी के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया है। विवि की ओर से जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में रिक्त पदों को जल्द भरने पर फैसला लिया गया था। इसके बाद कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक में भी सचिव ऊर्जा राधिका झा ने सभी रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। इसी हिसाब से यूपीसीएल ने भर्ती संबंधी पत्र पंतनगर विवि को भेज दिया है।
यूपीसीएल के डायरेक्टर एचआर एके सिंह ने बताया कि पंतनगर विवि को सभी पदों की जानकारी भेजी जा चुकी है। विवि से भर्तियों के संबंध में वार्ता शुरू कर दी गई है। जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि यूपीसीएल में जून 2021 तक सभी रिक्त पदों पर भर्तियां संपन्न हो जाएंगी।
किसके कितने पदों पर होंगी भर्तियां
– असिस्टेंट इंजीनियर ई एंड एम – 72 पद
– असिस्टेंट इंजीनियर सिविल – 7 पद
– लेखाधिकारी – 15 पद
– लॉ ऑफिसर – 2 पद
– पर्सनल ऑफिसर – 8 पद
– वरिष्ठ औद्योगिक अभियंता – 1 पद
लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा चयन
पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनितों की सूची विवि की ओर से यूपीसीएल को उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआत में भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में एक दिन शेष
Next: पिकअप खाई में गिरने से तीन घायल

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.