Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगी की रकम को क्रिप्टो में बदलने वाले दो पकड़े
  • देहरादून

साइबर ठगी की रकम को क्रिप्टो में बदलने वाले दो पकड़े

RNS INDIA NEWS 21/09/2023
rns featured image new

देहरादून। साइबर ठगी की रकम खाते में ट्रांसफर होने पर उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर साइबर गैंग को वापस बेचने वाले दो आरोपी एसटीएफ ने पकड़े हैं। दोनों को पूछताछ के बाद धारा 41 के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया। दोनों दक्षिण भारतीय एक व्यक्ति से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में आए थे। उसके लिए दोनों काम कर रहे थे। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि प्रियंका नेगी ने 18.11 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि ब्रांडलूम डिजिटल मार्केटिंग कंपनी बनाकर साइबर ठगों ने ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर उनसे यह रकम ठगी। तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में केस दर्ज किया। केस की जांच इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित से ठगी गई रकम में कुछ राशि यस बैंक के एक खाते में जमा कराई गई। उस रकम को बाद में आईसीआईसीआई बैंक शाखा नवलगढ़ जिला सीकर के खाते में ट्रांसफर किया गया। यह खाता कादिर खान निवासी वार्ड तीन ग्राम चूड़ीमियां तहसील लक्ष्मण गढ़ थाना बलारा जिला सीकर के नाम था। खाते का एसएमएस एलर्ट नंबर अनीस खान निवासी मेन बाजार के पास, चूड़ीमियां तहसील लक्ष्मण गढ़ थाना बलारा जिला सीकर का था। पुलिस ने सीकर जिले में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने वाले दक्षिण भारत के एक व्यक्ति से उनका संपर्क व्हाट्सएप के जरिए हुआ। उसने अपनी रकम बताते हुए उनके खाते में 2.46 लाख रुपये डलवाए। जिन्हें क्रिप्टो टोकन में बदलवाकर वापस लिया। इसके एवज में कुछ रकम पीड़ितों को मिली। अपराध में मिलीभगत पाए जाने पर दोनों केस में आरोपी बनाते हुए दोनों को नोटिस देकर छोड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि क्रिप्टो करेंसी में काम करने वाले व्यक्ति दो करोड़ से ज्यादा रकम क्रिप्टो करेंसी में बदलकर देश से बाहर भेज चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का 23 को सीएम आवास कूच
Next: बुखार से पीआरडी के ब्लॉक कमांडर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.