Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में 27 सितंबर को होगा अमृत काल विमर्श कार्यक्रम
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में 27 सितंबर को होगा अमृत काल विमर्श कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 21/09/2023
default featured image

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में उच्च शिक्षण संस्थानों से संवाद कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर को अमृतकाल विमर्श विकसित भारत 2047 को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि इसके लिए आयोजक समिति का गठन किया गया है। जिसमें वह स्वयं कार्यक्रम संयोजक व समिति में प्रो. वाईपी रैवानी, इं. एमपी डोभाल, सर्वेश उनियाल के साथ ही प्रो. राकेश डोडी, डा.कपिल पंवार, डा. डीके राणा, इं. नरेश खंडूड़ी, डा. राहुल बहुगुणा, डा.वरूण, डा.साकेत भारद्वाज, राजेंद्र सिंह नेगी को शामिल किया गया है। कहा कार्यक्रम के तहत भारत में स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत और कोविड टीकाकरण के विषय पर बतौर मुख्य अतिथि राजेश भूषण पूर्व स्वास्थ्य सचिव, भारत सरकार का व्याख्यान होगा। साथ ही छात्रों, शिक्षकों से संवाद के साथ-साथ प्रश्न-उत्तर कार्यक्रम भी होगा। जिसमें लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अथिति राजेश भूषण 1987 बैच के आईएएस रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामानंद इंस्टीट्यूट के 20 शिक्षकों का दल मलेशिया रवाना
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का जोरदार स्वागत, कैबिनेट मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.