Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरियाणा निवासी यात्री ने की हरिद्वार के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या
  • हरिद्वार

हरियाणा निवासी यात्री ने की हरिद्वार के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र के पास एक होटल में हरियाणा निवासी यात्री ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की वजह का नहीं पता चल पाया है। जबकि पुलिस को जानकारी मिली है कि गृह क्लेश के चलते यात्री ने फांसी लगाई है। उधर घटना का पता चलने के बाद हरियाणा से यात्री के परिजन हरिद्वार के लिए निकल चुके हैं। पुलिस के मुताबिक कैथल हरियाणा निवासी करनैल सिंह पुत्र सतपाल सिंह बीते गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे थे। यहां हरकी पैड़ी के पास एक होटल में उन्होंने कमरा लिया था। रात 8 बजे के बाद से कमरा बंद था। शुक्रवार की सुबह आत्महत्या का पता तब चला, जब एक होटल कर्मी चाय देने के लिए यात्री के कमरे में पहुंचा। देखा कि कमरा अंदर से बंद है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए अन्य कर्मचारियों को बुलाया गया। धक्का मारने पर दरवाजा खुल गया। कर्मचारियों ने देखा कि यात्री फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों से बातचीत के बाद ही आत्महत्या की असल वजह सामने आ पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में दीपावली बाद मौसम में बदलाव की संभावना
Next: सड़क पर टूटकर गिरा पेड़, यातायात रहा बाधित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.