Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सीएम के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

RNS INDIA NEWS 15/09/2023
rns featured image new

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन को भाजपा युवा संकल्प दिवस के रुप में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने यह बात प्रेस से वार्ता करने के दौरान बतायी। उन्होंने बताया कि भाजपा इसके लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात और आठ दिसंबर को राज्य में इन्वेस्टर समिट होने वाला है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली में उद्योगपतियों को उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित करने का प्रयास प्रारंभ कर दिया है। वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि भाजपा अपने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की जीत से यह साबित होता है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजगार देने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। देश के प्रमुख आर्थिक राजधानियों में और विदेश में रोड शो और सेमिनार के माध्यम से उद्योगपतियों को उत्तराखंड राज्य के लिए आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परमार्थ निकेतन गंगा तट पर पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा का शुभारम्भ
Next: पौड़ी में पुलिस का स्मार्ट कंट्रोल रूम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.