Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डीएम ने सीईओ और एई प्राधिकरण का वेतन रोका
  • पौड़ी

डीएम ने सीईओ और एई प्राधिकरण का वेतन रोका

RNS INDIA NEWS 13/09/2023
rns featured image new

पौड़ी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा को लेकर डीएम पौड़ी ने मंगलवार को विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने सीएम की घोषणाओं पर होने वाले कामों की धीमी प्रगति पर मुख्य शिक्षाधिकारी और सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही धीमी प्रगति वाले महकमों को काम में तेजी लाने को कहा। समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अफसरों को निर्देश दिए कि सीएम की घोषणाओं को प्राथमिकता में लेते हुए संबंधित कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए प्रक्रियाओं को पूरा करे और यदि शासन स्तर से कोई अनुमोदित व मार्गदर्शन लेना हो उसे भी तत्काल लेते हुए डीपीआर भेजे। पौड़ी मुख्यालय, त्रिपालीसैंण व थलीसैंण में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता की औपचारिकताओं को पूरा करने करने सहित पौड़ी शहर में सीवरेज लाइन, विद्युत लाइन व जल निकासी को अंडरग्राउंड करने संबंधी काम एसडीएम व ईओ पालिका संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट दे। इसके साथ ही गुजुगड़ी व आशोबाखली में पर्यटन की दृष्टि से होने वाले कामों कार्यदायी संस्था का चयन करने के लिए कहा गया। समीक्षा में पाया गया कि सिंचाई, पेयजल निगम, लोनिवि व उच्च शिक्षा ने सीएम घोषणाओं को लेकर अच्छी प्रगति की है। वहीं शिक्षा, पर्यटन व आवास को कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 2022-23 में जिले में सीएम की 49 घोषणाओं में से 35 घोषणाओं पर काम चल रहा है। 14 शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजी गई है। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पाण्डेय, एसई जल निगम मो. मीशम, डीडीओ मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, ईई लोनिवि लैंसडौन पीएस बिष्ट, दुगड्डा डीपी सिंह, ईई सिंचाई सचिन शर्मा, ईओ नगर पालिका गौरव भसीन आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिमली बेस अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग
Next: एसएसएफ के हवाले होगी श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा, पहली टीम पहुंची अयोध्या

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.