Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी शिक्षण संस्थान केंद्रीय विवि से नाता तोड़ने को तैयार
  • देहरादून

निजी शिक्षण संस्थान केंद्रीय विवि से नाता तोड़ने को तैयार

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

देहरादून। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) की वजह से परेशान रहे राज्य के प्राइवेट शैक्षिक संस्थान एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से नाता तोड़ने को तैयार हो गए। मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान से मुलाकात के दौरान एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंसड इंस्टीट्यूटस ने राज्य विश्वविद्यालयों से जुड़ने पर सहमति दे दी। लेकिन एक शर्त यह जोड़ी हैकि सभी संस्थानों को राज्य विवि में सीधे संबद्धता दी जाए।  मंगलवार दोपहर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से ननूरखेड़ा में मुलाकात कर अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने कहा कि सीयूईटी की वजह से हजाारों छात्रों को एडमिशन नहीं मिल पाए। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय विवि की व्यवस्था में छूट पर सहमति नहीं दी। लेकिन यह सुझाव दिया कि प्राइवेट शिक्षण संस्थान चाहे तो वो राज्य विवि से संबद्धता ले सकते हैं। यह ज्यादा बेहतर होगा। इस पर ऐसोसिएशन ने हामी भर दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि यदि राज्य विवि सभी शिक्षण संस्थानों को सीधा संबद्धता देने को तैयार हो तो तत्काल प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में करीब 70 शिक्षण संस्थान ही केंद्रीय विवि से संबद्ध हैं। इनमें ज्यादातर कालेज 15 वर्ष से ज्यादा पुराने हैं। इसलिए बिना औपचारिकताओं के सभी कॉलेजों को राज्य विश्वविद्यालय में सीधे ट्रांसफर की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस दौरान वहां मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एसोसिएशन को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली को संबद्धता की व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में गुरदेव सिंह वारने, अजय जसोला, अंबरीश कुमार गर्ग, निशांत थपलियाल, अनिल तोमर, रामकुमार शर्मा, सौरभ शर्मा, हरीश अरोड़ा, आदि शामिल रहे।

शोध छात्रों की फेलोशिप 15 हजार की जाए: छात्र
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की विभिन्न मांगों को रखते हुए नॉन नेट पीएचडी के शोध छात्रों की फेलोशिप बढ़ाकर 15000 रुपए प्रति महीना करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव मोहन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष रोबिन सिंह असवाल एवं छात्रसंघ महासचिव सम्राट सिंह राणा ने सीयूईटी की वजह से एडमिशन में आई दिक्कतों का जिक्र करते हुए भविष्य के लिए ठोस नीति बनाने की गुजारिश भी की। साथ ही विवि प्रशासन पर शिक्षक नियुक्तियों में नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मातृत्व अवकाश देने पर सीएम का आभार जताया
Next: डेंगू को लेकर स्मार्ट सिटी और नगर निगम पर साधा निशाना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.