Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 01 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 01 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को अल्मोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज़ होने के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है और साथ ही अभियुक्त को बिना सत्यापन किराए पर रखने वाले मकान मालिक का 10 हजार रूपये का कोर्ट चालान किया गया है। सोमवार को विकासखंड लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा आकर एक तहरीर दी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पोती अल्मोड़ा कम्प्यूटर कोर्स के लिए आई थी, धारानौला मल्ला ओढ़खोला के पास एक लड़के ने उसका हाथ खींचा और अपने साथ ले गया और युवक द्वारा गलत नियत से छेड़खानी की गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल अभियुक्त के विरुद्ध धारा 354/506 व 7/8 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु छानबीन शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा ठोस जांच पड़ताल करते हुए अभियुक्त नफीस (30 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर, हल्द्वानी, नैनीताल हाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा को प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत होने के 01 घंटे के भीतर मारुति वर्कशॉप धारानौला के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त को बिना सत्यापन किराए पर रखने वाले मकान मालिक के विरुद्ध दस हजार रुपए की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमा कार्की, हैड कांस्टेबल आनन्द नबियाल, कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेयर और पूर्व मंत्री ने लोगों से मिलकर सुनीं समस्याएं
Next: राजकीय इण्टर कॉलेज हवालबाग में जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.