Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल तीसरा शूटर गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल तीसरा शूटर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

रुद्रपुर । पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल तीसरे शूटर को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी निशानदेही पर बरामद करने का दावा किया है। 12 अक्तूबर की सुबह भदईपुरा निवासी पार्षद प्रकाश धामी की उनके घर के आंगन में ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने अलीगढ़ निवासी शूटर राजकुमार उर्फ बिट्टू, हत्याकांड के मास्टरमाइंड भदईपुरा के पूर्व सभासद राजेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात की सीसीटीवी फुटेज में तीन शूटर नजर आये थे, जिनमें एक की तस्वीर काफी साफ थी। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित ग्राम लालमऊ थाना दक्षिण फिरोजाबाद के तीसरे शूटर अतुल राठौर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि पार्षद धामी को दो शूटरों द्वारा गोलियां मारने के बाद अतुल कार से उतरा और भागकर 315 बोर के तमंचे से पार्षद पर सटाकर आखिरी गोली दागी थी। बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद कार से फरार होने के दौरान आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे को बरेली के रास्ते गन्ने के खेत में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया।

पांच आरोपियों की तलाश जारी: शूटर अतुल राठौर की गिरफ्तारी के खुलासे के दौरान सीओ ने हत्याकांड में शामिल दो अन्य नामों का भी खुलासा किया है। बताया कि पुलिस जांच में साफ हुआ है कि वारदात के दौरान एक और शूटर विनय वर्मा उर्फ बंटू शूटर और कार चलाने वाला रिंकू शर्मा उर्फ पंडित भी शामिल थे। इनके अलावा साजिश में बरेली के थाना बारादरी स्थित राधेश्याम इन्क्लेव (विकास भवन के पीछे) निवासी बिल्लू राठौर का नाम भी सामने आया है। इसके अलावा पूर्व सभासद के छोटे भाई अन्नू गंगवार और उसके दोस्त दिनेश शर्मा के नाम पहले ही खुल चुके हैं। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पांचों की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्किंग विवाद में व्यक्ति की नाक की हड्डी व दो दांत तोड़े
Next: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर लगा ब्रेक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.