Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी रुडक़ी के वैज्ञानिकों ने एआई के माध्यम से कोविड-19 से निपटने को दवाओं की उपयोगिता का पूर्वानुमान लगाया
  • हरिद्वार

आईआईटी रुडक़ी के वैज्ञानिकों ने एआई के माध्यम से कोविड-19 से निपटने को दवाओं की उपयोगिता का पूर्वानुमान लगाया

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

रुडक़ी। कोविड-19 के तेजी से प्रसार के बीच, प्रो. सौमित्र सतपथी के नेतृत्व में आईआईटी रुडक़ी के वैज्ञानिकों के एक समूह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करते हुए महामारी के इलाज के लिए वाणिज्यिक मंजूरी के साथ उपलब्ध 10 एफडीए दवाओं के प्रभावी होने को लेकर पूर्वानुमान लगाया है। यह अध्ययन प्रतिष्ठित पत्रिका पीएलओएस वन में प्रकाशित हुई है। अध्ययन के अन्य सह-लेखकों में सोवेश महापात्रा, प्रथुल नाथ, मनीषा चटर्जी, नीलाद्रि सिंह दास, दीपज्योति कलिता और पार्थ रॉय शामिल हैं। क्लीनिकल ट्रायल को लेकर दवा के डिजाइन और प्रोटोकॉल में जटिलता अक्सर रोग के निदान के लिए अन्य विभिन्न दवा संयोजनों की प्रक्रिया को रोकती है। आईआईटी रुडक़ी के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के उपचार के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली व्यावसायिक दवाओं के पूर्वानुमान के लिए मशीन लर्निंग-आधारित-एआई तकनीकों का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। हमारे अध्ययन ने बीमारी के इलाज के लिए दस एफडीए स्वीकृत व्यावसायिक दवाओं के इस्तेमाल को लेकर पूर्वानुमान लगाया है, प्रो. सतपथी, प्रिसिंपल इनविजिलेटर एवं आईआईटी रुडक़ी में भौतिकी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर, ने कहा। अनुमानित कई दवाएं कोविड-19 के उपचार के लिए पहले से ही उपयोग में हैं, और कुछ परीक्षण में हैं। समय की आवश्यकता को देखते हुए, हालिया दृष्टिकोण नए दवाओं के संश्लेषण के दौरान बहुत सारे संसाधनों और समय की बचत करेगा, और इस प्रकार चिकित्सकीय अनुसंधान से जुड़े समुदाय के लिए उपयोगी साबित होगा, प्रो. सतपथी ने आगे कहा। नाईव बेयस एल्गोरिथ्म पर आधारित मशीन लर्निंग (एमएल) मॉडल का उपयोग उन दवाओं की उपयोगिता के पूर्वानुमान के लिए किया गया था जिनका उपयोग कोविड-19 के उपचार के लिए किया जा सकता है। अध्ययन से पता चलता है कि लगभग दस एफडीए अनुमोदित वाणिज्यिक दवाओं का इस्तेमाल उपचार के लिए किया जा सकता है। इन दौरान यह भी पाया गया है कि एंटीरेट्रोवायरल दवा एंप्रेनावीर संभवत: चुनिंदा मानदंडों के आधार पर सबसे प्रभावी दवा होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व उपाध्यक्ष एनआरएचएम बिट्टू कर्नाटक ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं और कोरोना से बचाव का दिया संदेश
Next: प्रदेश में दीपावली बाद मौसम में बदलाव की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.