Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • खाई में गिरी कार, सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
  • पिथौरागढ़

खाई में गिरी कार, सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 12/11/2020
06- (1)

लोहाघाट। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के धूनाघाट में सेंट्रो कार अनियंत्रित करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सुबह घायल व्यक्ति व शवों को पुलिस की रेक्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाल कर सडक़ तक पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहाघाट के अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हादसा बुधवार की रात नौ बजे के आसपास हुआ है। किसी को इस बात की जानकारी नहीं लग पाई। पास में ही रहने वाले एक परिवार के लोगों के मुताबिक उन्होंने रात में एक आवाज तो सुनी, लेकिन उन्हें इस बात का आभास नहीं हुआ कि हादसा हुआ होगा। किसी को हादसे की जानकारी न होने के चलते घायल व मृतक रात भर खाई में ही पड़े रहे। लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम देवेंद्र यादव 30 पुत्र बनवारी सिंह है। वह ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई जिला संभल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि मृतकों में एक देवेंद्र के ही गांव का धर्मेंद्र 25 पुत्र ऋषिपाल है। जबकि दूसरा मृतक बबलू 30 पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम ​हमियापुर थाना जरीफनगर जिला बदायूं यूपी का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोगों के ट्रैक्टर यहां की पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी में चलते हैं। उन्होंने कंपनी के चांदमारी कार्यालय में अकाउंटेंट सचिन सिंह के साथ हिसाब किया और वापस लौट रहे थे। पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी गोविंद पंगरिया की है। घायलों को रेस्क्यू करने वालों में एसआई विजय कुमार, देवेंद्र मनराल, एफएसओ श्याम सिंह थापा, कांस्टेबल ललित, राजेंद्र, फायरमैन भूपेंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल वाटर अवार्ड-2019 के लिए जनपद अल्मोड़ा के ‘‘कोसी पुर्नजनन अभियान‘‘ को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान
Next: एमपी इंटर कॉलेज के 12 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हडक़ंप

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.