Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नेशनल वाटर अवार्ड-2019 के लिए जनपद अल्मोड़ा के ‘‘कोसी पुर्नजनन अभियान‘‘ को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान
  • उत्तराखंड

नेशनल वाटर अवार्ड-2019 के लिए जनपद अल्मोड़ा के ‘‘कोसी पुर्नजनन अभियान‘‘ को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान

RNS INDIA NEWS 12/11/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड-2019 के लिए जनपद अल्मोड़ा के ‘‘कोसी पुर्नजनन अभियान‘‘ को प्रथम स्थान के लिए चुना गया है। कोसी नदी पुर्नजनन अभियान को लगातार दूसरे वर्ष इस अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की नार्थ जोन कैटेगरी में प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल कोसी पुर्नजनन अभियान को नदियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन में किये गये अभिनव प्रयोग व जनसहभागिता के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 11 एवं 12 नवम्बर, 2020 को दिल्ली में आयोजित वर्चुअल समारोह में द्वितीय नेशल वाटर अवार्ड घोषित किये गये। इस समारोह में भारत के महामहिम उप राष्ट्रपति एम0 वैंकया नायडू, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया व जल शक्ति मंत्रालय सचिव यू0पी0 सिंह की गरिमामयी उपस्थित रही।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान में मुख्य रूप से एनआरडीएमएस के प्रो0 जे0एस0 रावत, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, वन संरक्षक प्रवीण कुमार, डी0एफओ0 महातिम यादव, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, वनक्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, जीआईएस सैल की नेहा रानी, कोसी सैल के शिवेन्द्र प्रताप, 14 रिचार्ज जोन के नोडल अधिकारी, सम्बन्धित ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों का योगदान रहा है। उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष पुरस्कार प्राप्त किये जाने पर इस अभियान से जुड़े समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, एनजीओ व अन्य लोगो को हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि यह लोगों की जन सहभागिता से ही सम्भव हो पाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में कार खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल
Next: खाई में गिरी कार, सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.