Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एमपी इंटर कॉलेज के 12 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हडक़ंप
  • नैनीताल

एमपी इंटर कॉलेज के 12 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 12/11/2020
rns featured image new

नैनीताल/रामनगर। रामनगर क्षेत्र में अचानक कोरोना के मामले बढऩे लगे हैं। एमपी इंटर कॉलेज में 12 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हडक़ंप मच गया। अभी स्कूल में डेढ़ सौ छात्रों की जांच और होनी है। दो नवम्बर से हाईस्कूल व इंटर के विद्यालय खोले गए हैं। शिक्षा विभाग ने पहले शिक्षकों की जांच कराई थी। अब एक हफ्ते से शासकीय, अर्द्ध शासकीय व निजी स्कूलों के छात्रों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है। एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज के हाईस्कूल व इंटर के 400 छात्रों की कोविड की जांच की गई। जांच में गुरुवार को हाईस्कूल के 12 छात्रों की जांच पॉजिटिव पाई गई है। इससे स्कूल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। अब शेष डेढ़ सौ छात्र छात्राओं की जांच कराई जा रही है। कोविड के नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि जो छात्र पॉजिटिव आए है। उनकी कक्षाओं के छात्रों की जांच दोबारा से कराई जाएगी। जांच के बाद स्कूल को कुछ दिन बंद करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा आईआरबी बैलपड़ाव के चार जवानो की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इस महीने एक नवम्बर से अब तक 40 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। पॉजिटिव आए छात्रों को कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। अभी 35 स्कुलों के छात्रों की जांच होनी है। खंड शिक्षा अधिकारी बीएन पांडे ने बताया कि वह स्कूल के प्रधानाचार्य से जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद 17 नवम्बर तक स्कूल दीवाली की छुट्टी की वजह से बन्द है। स्कूल खोलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरी कार, सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Next: चरस-गांजे की होम डिलीवरी, महिला समेत दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.