Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दिल्ली से अल्मोड़ा आ रहे युवक की बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

दिल्ली से अल्मोड़ा आ रहे युवक की बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 01/09/2023
default featured image

रुद्रपुर। यूपी रोडवेज की बस में दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, लाट अल्मोड़ा निवासी कुंदन राम (38) पुत्र रमेश राम कई सालों से दिल्ली स्थित एक होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह कुंदन दिल्ली से यूपी रोडवेज की बस में अल्मोड़ा के लिए बैठा था। करीब शाम पांच बजे बस रुद्रपुर पहुंची। इस दौरान बस में उसके बगल में बैठे यात्री ने कुंदन को बेहोश पाया। उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वह होश में नहीं आया। इसके बाद बस के चालक-परिचालक को जानकारी दी। पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया। 108 की मदद से कुंदन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सिडकुल में काम करने वाले पंकज टम्टा ने बताया कि कुंदन उसके मामा का बेटा था। चार-पांच दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बताया कि चिकित्सकों ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई है। कुंदन की दो बेटियां हैं। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 सितम्बर
Next: क्वारब पुल मलबा आने से क्षतिग्रस्त, यह रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.