Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नौटी क्षेत्र के ग्रामीणों का कर्णप्रयाग में प्रदर्शन
  • चमोली

नौटी क्षेत्र के ग्रामीणों का कर्णप्रयाग में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/09/2023
rns featured image new

चमोली। अतिक्रमण की कार्रवाई पर चिह्नीकरण एवं नोटिस दिए जाने से नाराज नौटी क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण की पूरी कार्रवाई को गलत बताते हुए रोकने की मांग की। शुक्रवार को नौटी, नंदासैंण, कफलोड़ी, पुनगांव, जाख आदि गांवों के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी स्टेट हाईवे के दौनों ओर के मकानों और दुकानों को लोनिवि द्वारा चिह्नित कर तोड़ने के नोटिस दिए जा रहे हैं। जबकि ग्रामीणों ने मकान और दुकान अपनी नाप भूमि में बनाए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान नौटी, नंदासैंण, तोली, जाख सहित कई बाजार बंद रहे। प्रदर्शन करने वालों में अरूण मैठाणी, सुभाष नौटियाल रेवत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह, सनोज नोटियाल, राम सिंह, खुशहाल सिंह, विनोद चौहान, सुभाष रावत, अतुल नौटियाल, ताजवर सिंह, पूरण सिंह, सुधा देवी, जानकी देवी, गोदांबरी देवी, लक्ष्मी देवी सहित आदि मौजूद थे।

कर्णप्रयाग में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को व्यापार संघ के नेतृत्व में यहां व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में सभा के दौरान व्यापारियों ने कहा कि कार्रवाई के तहत सैकड़ों दुकानें समाप्त होंगी। जिससे कई लोग बेरोजगार और कई परिवारों के सामने भरण पोषण की समस्या होगी। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम के माध्यम से सीएम और राज्यपाल को ज्ञापन देते हुए बाजारों में कार्रवाई रोकने अथवा प्रभावित व्यापारियों को पुनर्विस्थापित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, प्रदेश सदस्य ईश्वरी मैखुरी, नगर महामंत्री देवेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष कांता बल्लभ, प्रताप लूथरा, बृजेश बिष्ट, संजय रावत, अंशी बिष्ट सहित कई व्यापारी शामिल थे। व्यापारियों के आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिला फलकम तोड़ने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Next: पवनहंस ने की दूसरे चरण की हेली सेवा शुरू

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.