Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनआईटी के पूर्व निदेशक पर केस दर्ज
  • पौड़ी

एनआईटी के पूर्व निदेशक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) उत्तराखंड श्रीनगर के पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ हवाई टिकट खरीद मामले में हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई संतोष पैथवाल ने मंगलवार को एनआईटी में जाकर सबंधित दस्तावेज खंगाले। इस पूरे प्रकरण में एनआईटी के पूर्व निदेशक के साथ ही चार अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी शामिल हैं। जिनमें से एक अधिकारी एनआईटी छोड़ अन्यत्र चले गए हैं जबकि तीन में से दो कर्मियों के खिलाफ संस्थान द्वारा माइनर पैनाल्टी की कार्रवाई की गई है व एक अधिकारी के खिलाफ मेजर पैनाल्टी का काम चल रहा है। एनआईटी के निदेशक प्रो. एलके अवस्थी ने बताया कि एनआईटी में वर्ष 2013-14 में एनआईटी प्रशासन द्वारा एक एजेंसी के माध्यम से टिकटों की खरीदारी की गई थी। इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई जांच की संस्तुति पर कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए थे। जिस पर एनआईटी के कुलसचिव धमेंद्र त्रिपाठी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज हो गया है। इस मामले में चार अन्य भी शामिल रहे हैं। जिनमें से संस्थान में कार्यरत दो कर्मचारियों पर माइनर पैनाल्टी की कार्रवाई की गई है। जबकि एक अधिकारी पर मेजर पैनाल्टी का काम चल रहा है। वहीं सीओ रविंद्र चमोली ने बताया कि एनआईटी के पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में हवाई टिकटों की खरीददारी में हेराफेरी करने व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसकी जांच एसएसआई संतोष पैथवाल द्वारा की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांव में झगड़ा-फसाद कर ग्रामीणों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
Next: स्कूलों में छात्र-छात्राओं को खिलाई गई कृमि रोधी दवा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.