Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनुच्छेद-370 पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका
  • राष्ट्रीय

अनुच्छेद-370 पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

RNS INDIA NEWS 10/11/2020
rns featured image new

नई दिल्ली,10 नवंबर (आरएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है। याचिका में कहा गया है कि लंबे समय से याचिकाएं लंबित हैं और इस मामले में जल्द सुनवाई की दरकार है।
पीपुल्स कांफ्रेंस ने अपनी याचिका में कहा कि अनुच्छेद-370 को खत्म किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के निवासियों के अधिकारों में खासा बदलाव आया है, ऐसे में जल्द सुनवाई की तारीख लगाकर इस मामले का निपटारा किया जाए। याचिका में कहा गया है कि लंबे समय से याचिकाएं कोर्ट में लंबित हैं। जल्द सुनवाई न होने के कारण जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने हाल में फैसला किया है कि जम्मू-कश्मीर में बाहर के लोग जमीन खरीद सकते हैं। सनद रहे कि अनुच्छेद-370 को खत्म किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। जिन पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को गत वर्ष नोटिस जारी किया था। इस मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ का गठन किया गया है। जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ इन मामले की सुनवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त
Next: फाइनेंस कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.