Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फाइनेंस कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
  • हरिद्वार

फाइनेंस कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

RNS
RNS INDIA NEWS 10/11/2020
rns featured image new

रुडकी। रुडक़ी के फाइनेंस कर्मचारी के पैर में गोली मारकर लूट के डेढ़ माह पुराने मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। उनका एक साथी फरार हो गया। एसपी देहात एसके सिंह ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि नारसन कलां निवासी शिवम रुडक़ी की एक निजी फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है।18 सितंबर को वह लक्सर क्षेत्र से कंपनी की वसूली कर लौट रहा था। कुंआखेड़ा बंधे के पास तीन बदमाशों ने उसके पैर में गोली मारकर 15 हजार रुपये लूट लिए थे। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने लूट में शामिल युवक भूरा पुत्र धर्मवीर मूल निवासी ग्राम ओरला, थाना नानौता जिला सहारनपुर हाल निवासी बीजोपुरा (लक्सर) और गुरमीत पुत्र पप्पू निवासी खानपुर थाना खानपुर को देररात गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी फरार हो गया।
बताया कि आरोपियों के पास से देशी तमंचा, दो कारतूस और 150 रुपये मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने 28 अगस्त को सीधड़ू के नरेश से बाइक व मोबाइल लूट की घटना भी स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नरेश से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। उसकी बाइक बबदमाशों के तीसरे फरार साथी के पास बताई जा रही है। एएसपी लक्सर राजन सिंह ने बताया कि आरोपियों पर लक्सर के अलावा कलियर, खानपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों को पकडऩे वाली टीम में कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई अभिनव शर्मा, दारोगा मनोज नौटियाल, यशवीर सिंह नेगी, सिपाही बलबीर सिंह, सुमन कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुच्छेद-370 पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका
Next: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के समाधि स्थल पर पहुंचकर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.