Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अलकनंदा की झील से सुपाणा-धारी मार्ग को खतरा, आवाजाही ठप
  • पौड़ी

अलकनंदा की झील से सुपाणा-धारी मार्ग को खतरा, आवाजाही ठप

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। चौरास-सुपाणा-धारी मोटरमार्ग पर लगातार अलकनंदा झील के कटाव के कारण खतरा बना हुआ है। सड़क का एक हिस्सा गंडासू गांव के पास धंस जाने से विगत दस दिनों से मोटरमार्ग बंद पड़ा है। सोमवार से ग्रामीणों की मांग के बाद पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर द्वारा यातायात सुचारु करने के लिए पहाड़ी का कटान कर सड़क पर आवाजाही के लिए काम शुरू कर दिया है। जबकि सड़क के सुधारीकरण और सुरक्षा दीवार बनाने के लिए शासन को 49 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना बनने के बाद चैनल गेट के बाद अलकनंदा नदी में बनी झील के कारण झील के ठीक ऊपर से गुजरने वाले सुपाणा-धारी मोटरमार्ग पानी के कटान से मार्ग धंस रहा है। सड़क मार्ग धंसने के कारण क्षेत्र के कई गांवों के लोगों आवाजाही विगत दस दिनों से ठप पड़ी है। लोगों को पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सोहन प्रसाद पांडे, महावीर सिंह पुंडीर, शंकर सिंह कठैत, सुनील कठैत, लक्ष्मण सिंह, मस्तान सिंह, विक्रम सिंह, सोहन सिंह आदि ने कहा कि अलकनंदा की झील के कारण लगातार मोटरमार्ग का निचला हिस्सा कटान के कारण धंस रहा है। उन्होंने कहा कि मार्ग धंसने के कारण लोगों की आवाजाही ठप हो गयी है। जिससे लोगों को अपनी रोजमर्रा की वस्तुओं को लाने में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं शासन-प्रशासन से सड़क मार्ग की सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। जिससे लगातार हो रहे कटान के कारण सड़क मार्ग बाधित ना हो सके। लोगों ने उक्त समस्या को देखते हुए जल्द सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई है। पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजल्वाण ने बताया कि सड़क मार्ग अलकनंदा की झील के कटान के कारण धंसने से क्षतिग्रस्त है। सोमवार से सड़क पर यातायात सुचारु करने के लिए ऊपरी पहाड़ी पर कटान कर सड़क तैयार की जा रही है। जल्द ही आवाजाही के लिए सड़क तैयार हो जाएगी। उक्त सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन को 49 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनबाग में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
Next: मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स में पांच छात्रों ने लिया प्रवेश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.