Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्रकारों के समान मुद्दों के लिए साझा संघर्ष की जरूरत : नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स
  • हरिद्वार

पत्रकारों के समान मुद्दों के लिए साझा संघर्ष की जरूरत : नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

प्रादेशिक बैठक में पत्रकारिता के मूल्यों में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की यहां आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर मंथन करते हुए मीडिया संगठनों का आह्वान किया गया कि मौजूदा दौर में पत्रकार हितों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए समान मुद्दों को साथ लेकर सभी को एकजुटता के साथ साझा संघर्ष करना चाहिये। प्रादेशिक बैठक में पत्रकारिता के मूल्यों में आ रही गिरावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे पत्रकार संस्थाओं के साथ-साथ देश और समाजहित के लिये घातक बताया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य और उद्देश्यों पर ईमानदारी और सक्रियता के साथ काम करने से ही पत्रकारों की लंबित मांगों और समस्याओं का समाधान हो सकता है। कहा गया कि रिपोर्टर के चयन और रिपोर्टिंग मे शुचिता व गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जायेगा तो पत्रकारिता और संगठनों का स्तर भी कभी उपर नहीं उठ पाएगा, और ये केवल अपने हितसाधन का माध्यम मात्र बन कर रह जायेंगे।
उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों से आये पत्रकारों ने फील्ड रिपोर्टिंग में आ रही समस्याओं को साझा किया। राज्य में होने वाली पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं की जांच के लिए संदीप पाण्डे को समिति का संयोजक नियुक्त करते हुए उन्हें अपने साथ समिति में अन्य सदस्यों को रखने की घोषणा की गई। जबकि पत्र-पत्रिकाओं के मुद्रण में कागज, स्याही और लेबर दरों में वृद्धि होने पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से न्यूनतम विभागीय विज्ञापन दर बढ़ाने के लिए भी ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मत्ति से तय किया गया कि संगठनात्मक अनुशासन भंग करने या किसी भी तरह से संस्था के मान, सम्मान और पद-प्रतिष्ठा को धूमिल करने वालों के साथ संगठनात्मक और विधिक रूप से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जहाँ त्रैमासिक आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। वहीं अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद में यथाशीघ्र स्थानीय इकायों के चुनाव कराने का भी निर्णय लिया गया। जबकि विभिन्न समितियों के सदस्यों से सक्रिय होकर संगठनहित में दायित्व निर्वहन की अपेक्षा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सचिव गोपाल दत्त गुरूरानी और हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रचार मंत्री पुष्पेन्द्र राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, धन सिंह बिष्ट, अरूण कुमार मोगा आदि सदन में उपस्थित रहे। वहीं पहाड़ों में हो रही बारिश और मार्ग अवरूद्ध होने के कारण उपाध्यक्ष संदीप पाण्डे एवं अमरजीत सिंह, संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय एवं गिरीश सिंह बिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वराजपाल, आदि कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराकर बैठक में अपनी सहभागिता निभाई। हरिद्वार के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल एवं कार्य. महासचिव सुदेश आर्या, बालकृष्ण शर्मा, विनोद चौहान, अश्वनी धीमान, सूर्या सिंह राणा, मुकेश कुमार सूर्या, धीरेन्द्र सिंह रावत, वीरेन्द्र चड्ढ़ा, भगवती प्रसाद गोयल, संजय अग्रवाल, आदि ने आगन्तुक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित अनुशासन समिति की अध्यक्ष दया जोशी विभिन्न समितियों के सदस्य आशु अहमद, जावेद अली, सलमान खान, मो. शाहरूख, मो. कोनेन, रतनगणी भट्ट आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्ष यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने की जबकि सभी का संचालन सचिव गोपालदत्त गुरूरानी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकानों को हटाने को लेकर जिला प्रशासन और दुकान स्वामियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
Next: महिलाओं ने स्वयं अतिक्रमण हटाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.