Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित छात्राओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
  • चम्पावत

गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित छात्राओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/11/2020
07 (15)

चम्पावत। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट पास छात्राओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करने सीएम के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। छात्राओं ने कहा कि सरकार इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली गरीब छात्राओं को गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ देती थी लेकिन 2017 में पास करने वाली छात्राओं को योजना का लाभ आज तक नहीं मिल पाया। जबकि इसको लेकर कई बार शासन प्रशासन में शिकायत की जा चुकी है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि पास करने वाली सभी छात्राओं ने उचित मानदंडों के अनुरूप आवेदन पत्रों को समय सीमा के भीतर जमा किया था। जब छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बाल विकास विभाग का रास्ता दिखा दिया। वहां गए तो वह भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर सके। छात्राओं ने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर उन्हें समाज में पुरुष वर्ग के समकक्ष लाने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर छात्राओं के अधिकारों का हनन कर रही है। जिस धनराशि की मदद से अनेक छात्राएं अपना भविष्य व शैक्षिक स्थिति सुधार सकती थी ऐसे में वह बगैर धनराशि अपने भविष्य को कैसे संवार सकती है। छात्राओं ने मुख्यमंत्री से योजना का लाभ जल्द दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कंचन पंत, पलक चिल्कोटी, ज्योति जोशी, दीपा भंडारी, बबिता चिल्कोटी, सुमन, पूजा जोशी, पूजा विश्वकर्मा, नीरू तिवारी, पिंकी राय, नेहा जोशी, सुनीता, कविता, आरती माहरा आदि शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपावली पर्व पर शारीरिक दूरी नियम का कराएं पालन
Next: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘आपात’ स्तर के बेहद करीब

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.