Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दीपावली पर्व पर शारीरिक दूरी नियम का कराएं पालन
  • बागेश्वर

दीपावली पर्व पर शारीरिक दूरी नियम का कराएं पालन

RNS INDIA NEWS 10/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से आम जनमानस को जागरूक करने व उसके बचाव के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोगों को बेहतर चिकित्सा व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर गठित निगरानी समिति भी औचक निरीक्षण कर रही है।जिसके तहत कोविड केयर सेंटर में भर्ती संक्रमितों की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सीनियर जज सीडी त्रिचा रावत, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविद भंडारी, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने जिला कार्यालय सभागार में एसडीएम और अधिकारियों की बैठक आयोजित की। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं आम जनमानस को जागरूक करने की जानकारी प्रदान की। सीनियर जज त्रिचा रावत ने कहा कि दीपावली के अवसर पर कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाजारों में अत्यधिक भीड़ न हो। शारीरिक दूरी और मास्क का उपयोग भी सुनिश्चित किया जाए। सभी दुकानों को सैनिटाइज का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिग की जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग भी चेकिग अभियान में तेजी जाए। पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने बताया कि पुलिस विभाग जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिए जागरूकता किया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जा रही है। शारीरिक दूरी नियम का पालन नहीं करने पर 3710, मास्क का उपयोग न करने पर 12240, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 128 लोगों के चालान किए गए हैं। बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, कांडा योगेंद्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, गरुड़ जयवर्धन शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनएस टोलिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट हुआ कोरोना संक्रमित
Next: गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित छात्राओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.